
New Delhi, 21 अप्रैल .बुल्गारिया के संसदीय चुनाव में रूमेन रादेव की अगुवाई वाली ‘प्रोग्रेसिव बुल्गारिया’ गठबंधन ने भारी जीत हासिल की है. इस जीत पर India के Prime Minister Narendra Modi ने रूमेन रादेव को बधाई दी.
Tuesday को एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, रूमेन रादेव और उनकी पार्टी ‘प्रोग्रेसिव बुल्गारिया’ को संसदीय चुनावों में मिली जीत के लिए हार्दिक बधाई. मैं India और बुल्गारिया के बीच मैत्रीपूर्ण और बहुआयामी संबंधों को और अधिक मजबूत करने और इस क्षेत्र में व्यापक सहयोग को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं.
केंद्रीय चुनाव आयोग (सीईसी) ने 19 अप्रैल को हुए संसदीय चुनावों के प्रारंभिक परिणाम प्रकाशित किए.
पूर्व President रूमेन रादेव की अगुवाई वाली ‘प्रोग्रेसिव बुल्गारिया’ गठबंधन ने भारी मतांतर से जीत हासिल की. केंद्रीय चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 100 प्रतिशत गिनती के बाद गठबंधन को लगभग 44.594 प्रतिशत वोट मिले, जो संसद की 240 सीटों में 135 से अधिक सीटें हासिल करने के लिए पर्याप्त है.
यह 1997 के बाद पहला मौका है जब कोई एक पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ Government बना सकेगी. रादेव, जो यूरोपीय संघ की आलोचना करते रहे हैं और रूस के साथ संबंध सुधारने की वकालत करते हैं, ने इस जीत को ‘आशा की जीत’ बताया.
उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई और Political स्थिरता का वादा किया. बुल्गारिया पिछले पांच साल में आठवीं बार चुनाव लड़ रहा था, जिसके बाद जनता अब स्थिर Government की उम्मीद कर रही है. इस जीत पर India के Prime Minister Narendra Modi ने रूमेन रादेव को बधाई दी.
India और बुल्गारिया के बीच संबंध पहले से ही मजबूत रहे हैं. दोनों देश यूरोपीय संघ और नाटो जैसे मंचों पर सहयोग करते हैं. रादेव की जीत के बाद भारत-बुल्गारिया के आर्थिक संबंधों में नई गति आएगी.
रादेव ने पहले भी India की सराहना की थी. 2024 में भारतीय नौसेना द्वारा बुल्गारियाई जहाज को समुद्री लुटेरों से बचाने पर उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताया था.
इस बीच बुल्गारियन न्यूज एजेंसी ने President इलियाना इओटोवा के हवाले से बताया कि संसद को 29 या 30 अप्रैल को बुलाए जाने की पूरी संभावना है. उन्होंने Tuesday को पत्रकारों से कहा, “यह पूरी तरह संभव है कि मैं अगले Wednesday या Thursday को 52वीं राष्ट्रीय सभा बुलाऊं.”
केंद्रीय चुनाव आयोग (सीईसी) ने अभी तक 19 अप्रैल, 2026 को हुए मध्यावधि संसदीय चुनावों के आधिकारिक परिणामों की घोषणा नहीं की है, जिसमें पूर्व President रूमेन रादेव की पार्टी ‘प्रोग्रेसिव बुल्गारिया’ ने जबरदस्त जीत हासिल की थी.
इओटोवा ने कहा कि उन्हें सीईसी के निर्णय का इंतजार है. उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि Saturday तक, हमारे पास नए सांसदों के नामों की सूची आ जाएगी.”
–
केआर/