
त्रिशूर, 21 अप्रैल . केरल के त्रिशूर में हुए पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद Prime Minister Narendra Modi ने त्रिशूर से सांसद और केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं.
Prime Minister के निर्देश पर प्रतिक्रिया देते हुए सुरेश गोपी ने कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो चुके हैं और कोच्चि की फ्लाइट पकड़ेंगे. उन्होंने बताया कि वह रात करीब 11 बजे कोच्चि पहुंचेंगे, जिसके बाद सड़क मार्ग से त्रिशूर जाएंगे.
साथ ही, हादसे के बाद Prime Minister Narendra Modi ने राहत राशि की घोषणा की है. Prime Minister ने कहा कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को Prime Minister राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. इसके अलावा, हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी.
वहीं, हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सुरेश गोपी ने कहा, “यह त्रासदी बेहद दुखद है. मैं जो सुन रहा हूं, उस पर यकीन करना मुश्किल है. मेरे पास इसे बयान करने के लिए शब्द नहीं हैं.” उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय करना है.
बताया जा रहा है कि त्रिशूर के मुंडाथिक्कोडु इलाके में त्रिशूर पूरम उत्सव की तैयारियों के दौरान एक पटाखा निर्माण इकाई में जोरदार विस्फोट हुआ. इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं.
मौके पर पहुंचे एक Governmentी अधिकारी के मुताबिक, हादसे के समय यूनिट में करीब 40 लोग काम कर रहे थे और आयोजकों ने कर्मचारियों के लिए दोपहर का भोजन भी मंगवाया था.
Prime Minister कार्यालय स्थिति पर नजर बनाए हुए है और केंद्र व राज्य एजेंसियों के बीच समन्वय के निर्देश दिए गए हैं. इस बीच, त्रिशूर जिले के अधिकारी राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं. वरिष्ठ प्रशासनिक और Police अधिकारी मौके का जायजा लेकर स्थिति को संभालने में लगे हैं.
त्रिशूर से Lok Sabha सांसद सुरेश गोपी के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति का जायजा लेने, प्रभावित परिवारों से मिलने और राहत कार्यों की समीक्षा करने की उम्मीद है.
फिलहाल, हादसे के कारणों और मृतकों की अंतिम संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
–
डीएससी