राष्ट्रपति मुर्मु मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा पूरी कर वापस लौटीं दिल्ली

New Delhi, 25 जुलाई . India की President द्रौपदी मुर्मु Sunday को मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की अपनी तीन देशों की राजकीय यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद New Delhi लौट आईं. यह तीन यूरोपीय देशों के साथ India के संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक संपर्क था.
उनकी वापसी की घोषणा करते हुए India के President के आधिकारिक एक्स हैंडल ने पोस्ट किया, “President द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा, नॉर्थ मेसेडोनिया और रोमानिया का अपना Governmentी दौरा पूरा करने के बाद दिल्ली पहुंचीं.”
दौरे के आखिरी हिस्से में, President मुर्मु रोमानिया गईं, जहां उन्होंने रोमानिया के President निकुसोर डैन के साथ द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर लंबी बातचीत की.
President सचिवालय के अनुसार, President मुर्मु का बुखारेस्ट के कोट्रोसेनी पैलेस में President डैन ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सेरेमोनियल वेलकम और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. दोनों नेताओं ने भारत-रोमानिया साझेदारी के खास पहलुओं पर डिटेल में बातचीत की और क्षेत्रीय और वैश्विक विकास के साथ-साथ बहुपक्षीय सहयोग पर भी विचार साझा किए.
इस दौरे में विज्ञान और तकनीक, खेल क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने और बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी में इंडियन स्टडीज की एक चेयर बनाने के लिए तीन मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर भी हुए.
President मुर्मु का दौरा ऐतिहासिक था क्योंकि यह लगभग तीन दशकों में किसी भारतीय President का रोमानिया का पहला राजकीय दौरा था. उनके साथ उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री नीमूबेन जयंतीभाई बांभणिया, सांसद डॉ. दिनेश शर्मा और विजय बघेल भी मौजूद थे.
रोमानिया पहुंचने से पहले, President मुर्मु ने नॉर्थ मेसेडोनिया का दौरा किया, जो मोल्दोवा में अपने कार्यक्रम खत्म करने के बाद उनके तीन देशों के दौरे का दूसरा पड़ाव था. राजधानी स्कोप्जे पहुंचने पर, नॉर्थ मेसेडोनिया के विदेश मामलों और विदेश व्यापार मंत्री टिमचो मुकुंस्की ने उनका स्वागत किया.
इस दौरे के दौरान, President मुर्मु ने President गोर्दाना सिलजानोव्स्का-दावकोवा और Prime Minister ह्रिस्टिजान मिकोस्की के साथ बातचीत की. बातचीत का मकसद कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाना और दोनों देशों के बीच रिश्तों को और गहरा करना था.
उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत मोल्दोवा के एक अहम दौरे से की और वह इस देश का दौरा करने वाली पहली भारतीय President बन गईं. चिसीनाउ में रहने के दौरान, उन्होंने मोल्दोवा की संसद का दौरा किया और पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप के सदस्यों के साथ स्पीकर इगोर ग्रोसु से मुलाकात की.
President सचिवालय के अनुसार, प्रेसिडेंट मुर्मु ने भरोसा जताया कि India और मोल्दोवा के नेता एक मजबूत, भविष्य को ध्यान में रखकर और आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे. चिसीनाउ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने पर मोल्दोवा के उपPrime Minister और विदेश मंत्री, मिहाई पोपसोई ने उनका स्वागत किया.
–
केके/एएस


