
यरूशलम, 26 फरवरी . दो दिवसीय राजकीय दौरे पर इजरायल पहुंचे Prime Minister Narendra Modi का वहां के प्रवासी भारतीयों ने भी हृदय की गहराइयों से स्वागत किया. पीएम के सम्मान में रंगारंग आयोजन किया गया. Prime Minister मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उन क्षणों को साझा करते हुए इसे दोनों देशों के अटूट रिश्ते की खूबसूरती करार दिया.
पीएम मोदी ने लिखा, “केरल के केयरगिवर कम्युनिटी ने तिरुवथिरा की एक शानदार प्रस्तुति देखी. इस परफॉर्मेंस में केरल के सांस्कृतिक परंपराओं की महानता और इसके लिए जुनून रखने वालों का समर्पण दिखा. यह India और इजरायल के बीच साझी विरासत और रिश्तों को खूबसूरती से दिखाता है!”
एक खास प्रस्तुति दिव्यांग कलाकारों की भी रही, जिसमें India की दृष्टिबाधित गायिका दीना सेमटे भी शामिल थीं. इस मनोहर प्रस्तुति को देख पीएम मोदी ने लिखा कि दिव्यांग कलाकारों के एक शानदार ग्रुप ने “आई लव माई इंडिया” गाने पर एक यादगार परफॉर्मेंस दी, जिसमें भारतीय मूल के यहूदी और इजरायली नागरिक एक साथ आए.
ये प्रस्तुतियां पीएम मोदी के सम्मान में Wednesday को उनके होटल परिसर में प्रदर्शित की गईं. बेन गुरियन एयरपोर्ट पर स्वागत कार्यक्रम के बाद, दोनों नेताओं के बीच एक संक्षिप्त व्यक्तिगत बैठक हुई थी. इसके बाद जब Prime Minister होटल पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद भारतीय प्रवासियों और यहूदी-भारतीय समुदाय के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ Prime Minister का अभिनंदन किया. इस मौके पर India और इजरायली कलाकारों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, जो दोनों देशों के गहरे रिश्तों का प्रतीक है.
Prime Minister Narendra Modi के इजरायल दौरे के दूसरे और अंतिम दिन की शुरुआत में Prime Ministerमोदी ने यरुशलम स्थित होलोकॉस्ट स्मारक ‘याद वाशेम’ में मारे गए यहूदियों को श्रद्धांजलि. President आइजैक हर्जोग से भी पीएम ने मुलाकात की. उन्होंने India के Prime Minister का रेड कार्पेट पर वेलकम किया. हर्जोग ने इससे पहले अपने एक्स अकाउंट से तैयारियों के खूबसूरत पल भी दिखाए, जिसमें दोनों देशों के झंडे, रेड कार्पेट बिछता देखा जा सकता है.
–
केआर/