नितिन नवीन के दौरे को लेकर तैयारी पूरी, पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह: ब्रजेश पाठक

Lucknow, 4 जुलाई . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दो दिवसीय दौरे पर Saturday को Lucknow पहुंचेंगे. नितिन नवीन के दौरे को लेकर Political गतिविधियां तेज हो गई हैं.

उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और उनके स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई हैं.

यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, “पूरे राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है. हम राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन पाने की तैयारियों में जुटे हैं.”

वहीं, उत्तर प्रदेश Government में मंत्री संजय निषाद ने उनके पहले दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि एक सहयोगी दल के रूप में वे उन्हें शुभकामनाएं देते हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी Political दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष उसकी सबसे बड़ी ताकत और प्रमुख नेता होता है. भाजपा की विचारधारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की है और इसी लक्ष्य के साथ पार्टी कार्य कर रही है.

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर संजय निषाद ने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप लगाना आसान है, लेकिन देश में कानून अपना काम करेगा. जांच एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से मामले की जांच करेंगी. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए सजा दिलाई जाएगी. धर्म और राजनीति दोनों की अपनी-अपनी अलग भूमिका है.

संजय निषाद ने कहा कि पहले भी भ्रष्टाचार के मामले होते थे, लेकिन उन्हें दबा दिया जाता था. उनके अनुसार, वर्तमान Government के कार्यकाल में ऐसे मामलों की जांच हो रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है.

उन्होंने लोगों से जांच प्रक्रिया पर भरोसा रखने और बिना सबूत किसी पर आरोप लगाने या जनता को गुमराह करने वाले बयानों से बचने की अपील की.

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दो दिवसीय दौरे पर Saturday को Lucknow पहुंचेंगे. वह दो दिन तक प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों से लेकर जिला और शक्ति केंद्र स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठकें करके फीडबैक लेंगे. इसके साथ ही Chief Minister योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम के साथ भी मंथन करेंगे और 2027 की तैयारियों पर चर्चा करेंगे.

नितिन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला संगठनात्मक दौरा है. नवीन इन दो दिन में भाजपा के अलावा गठबंधन दलों के नेताओं से भी संवाद करेंगे. उनके साथ ही बैठकों में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी रहेंगे. बैठकों का मुख्य मकसद नई टीम में जोश भरना और सभी से फीडबैक लेकर 2027 की तैयारियों को धार देना है.

एसएके/डीकेपी

Leave a Comment