
जमुई, 26 मार्च . बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब उनके पास 202 विधायकों का समर्थन है तो वे राज्यसभा क्यों जा रहे हैं?
जमुई में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के पास 202 विधायकों का समर्थन है, फिर भी वे राज्यसभा जा रहे हैं. यह बात किसी को पच नहीं रही है कि आखिर वे क्यों जा रहे हैं? लोकतंत्र में, जिस व्यक्ति के पास 202 विधायकों का समर्थन हो, उसे राज्यसभा जाने की जरूरत नहीं होती. वे वहां इसलिए जा रहे हैं, क्योंकि जिस Government का वे नेतृत्व कर रहे हैं, वह उनके काम या लोकप्रियता के आधार पर नहीं बनी थी.
प्रशांत किशोर ने दावा किया कि जिसकी मदद से बिहार में एनडीए की Government बनी है, वे अब नीतीश कुमार के जाने के बाद Government चलाएंगे. अब बिहार की अगली Government Gujarat के हित को ध्यान में रखकर चलाई जाएगी. Gujarat की फैक्ट्री में मजदूरों की कमी न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा
उन्होंने जमुई को लेकर कहा कि जन सुराज के सदस्यों के साथ एक बैठक हुई है. चुनाव के नतीजे चाहे जो भी हों, बिहार में बदलाव लाने के हमारे संकल्प से कोई भटकाव नहीं होगा. चाहे इसमें दो साल लगें या पांच, जन सुराज से जुड़ा हर वह व्यक्ति जो शिक्षा, रोजगार में सुधार और पलायन में कमी देखना चाहता है, वह इस संगठन का हिस्सा है.
बताते चलें कि सीएम नीतीश कुमार ने हाल ही में राज्यसभा जाने का फैसला किया था और पिछले दिनों संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल की है. नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर हैं और लगातार विभिन्न जिलों का दौरा कर योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं. इस दौरान एक चीज देखने में मिल रही है कि लोग उनसे बिहार नहीं छोड़ने की अपील कर रहे हैं.
–
डीकेएम/एबीएम