
छिंदवाड़ा, 26 मार्च . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि यज्ञ जैसे आयोजनों से सनातन संस्कृति के प्रति आस्था मजबूत होती है और सात्विक भाव से जनता की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है.
सिहोरामाल स्थित रामेश्वरम धाम में सहस्त्र चंडी महायज्ञ के समापन अवसर पर Chief Minister यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में यज्ञ का महत्व सर्वश्रेष्ठ है. यज्ञ के माध्यम से देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन धन्य हो जाता है. यज्ञ में सहभागी होकर व्यक्ति अपने जीवन में जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना करता है और यश, सुख तथा समृद्धि की कामना करता है. ऐसे आयोजनों से सनातन संस्कृति के प्रति आस्था मजबूत होती है और सात्विक भाव से जनता की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है.
Chief Minister ने कहा कि आज नवरात्रि के पावन अवसर पर हनुमान लोक का लोकार्पण भी हुआ है. मध्यप्रदेश में सनातन संस्कृति का यह मार्ग लगातार इसी प्रकार चलता रहेगा. सहस्त्र चंडी महायज्ञ में Chief Minister यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में बड़े पुण्य व देवताओं की कृपा से मनुष्य का शरीर मिलता है, यह शरीर पंचतत्व से बना होता है, जिसमें पांच कर्मेन्द्रियां और पांच ज्ञानेन्द्रियां होती है. इन दसों इंद्रियों से लगातार सात्विक भाव से कार्य करने पर सात्विक शक्ति उत्पन्न होती है.
Chief Minister यादव सपत्नीक सहस्त्र चंडी महायज्ञ में शामिल हुए और लगभग 3200 श्रद्धालुओं के साथ प्रदेश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए यज्ञ में पूर्णाहुति दी.
इधर, छिंदवाड़ा जिले में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में राज्य के Chief Minister मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से संबल योजना सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों के खाते में सिंगल से 620 करोड़ की राशि ट्रांसफर की.
–
एसएनपी/डीएससी