बतौर निर्माता कान्स फिल्म फेस्टिवल पहुंचीं पूजा बत्रा, लिखा- अगली बार और बेहतर अंदाज में होगी वापसी

Mumbai , 26 मई . Actress पूजा बत्रा की बतौर निर्माता आगामी फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ को प्रतिष्ठित ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026’ में प्रदर्शित किया गया. इस उपलब्धि पर Actress ने social media पर अपनी खुशी जाहिर की.

Actress ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. इन तस्वीरों में कान्स रेड कार्पेट पर उनकी खूबसूरत और ग्लैमरस झलकियां देखने को मिली. तस्वीरें शेयर करने के साथ ही उन्होंने अपनी पूरी टीम का हौसला बढ़ाते हुए लिखा, “कान्स फिल्म फेस्टिवल यानी ‘के-ए-एन’, क्योंकि हम कर सकते हैं. मैं वहां अपनी फिल्म ‘इकॉज ऑफ अस’ और उसकी स्टारकास्ट के साथ एक निर्माता के तौर पर शामिल हुई थी. इस सफर में कई शानदार यादें बनीं, कुछ बहुत ही बेहतरीन लोगों से मुलाकात हुई और मशहूर कान्स रेड कार्पेट पर मुझे अपने 15 सेकंड का वह खास और यादगार पल जीने का मौका मिला.”

Actress ने आगे लिखा, “बहुत कुछ सीखने को मिला. अब अगली बार और बेहतर अंदाज में वापसी करने का समय है.”

पूजा की पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है. उनके प्रशंंसक इस उपलब्धि पर जमकर तारीफ कर रहे हैं.

‘इकोज ऑफ अस’ एक बहुचर्चित शॉर्ट फिल्म है, जो वैश्विक स्तर पर फिल्म समारोहों (फिल्म फेस्टिवल्स) में सराही गई है. इसमें यूलिया वंतूर (जिनका यह अभिनय डेब्यू है), सीनियर Actor दीपक तिजोरी और स्पेनिश Actress एलेसांद्रा व्हेलन मेरेडिज ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं.

यह फिल्म प्रेम-विरह और मानवीय संबंधों पर आधारित है, जिसे उन्होंने अपने लॉस एंजिल्स स्थित प्रोडक्शन हाउस ‘ग्लोबेलिंक’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. इसका निर्देशन जो राजन द्वारा किया गया है और इसे Actress पूजा बत्रा ने एलायंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से प्रोड्यूस किया है. कान्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर सराहना मिलने के बाद अब यह फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.

20-मिनट की इस इमोशनल ड्रामा ने 80 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर वैश्विक स्तर पर नाम कमाया है. इसमें दीपक तिजोरी ने बेस्ट एक्टर और यूलिया वंतूर ने बेस्ट एक्ट्रेस के कई पुरस्कार जीते हैं.

एनएस/एएस

Leave a Comment