Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राजनीति,राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने पर सियासत, इमाम बोले- बनाया जा रहा दबाव

पश्चिम बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने पर सियासत, इमाम बोले- बनाया जा रहा दबाव

कोलकाता, 6 अगस्त . पश्चिम बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब Political और सामाजिक बहस का विषय बनता जा रहा है. इस मुद्दे पर कोलकाता की नखोदा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद शफीकुल वजमी और भाजपा विधायक सौरव सिकदर ने प्रतिक्रिया दी.

से बातचीत में नखोदा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद शफीकुल वजमी ने आरोप लगाया कि राज्य के विभिन्न इलाकों में Police मस्जिदों के इमामों और मस्जिद कमेटियों के जिम्मेदारों को बुलाकर लाउडस्पीकर हटाने के लिए दबाव बना रही है. यदि किसी प्रकार का Governmentी आदेश जारी हुआ है तो संबंधित अधिकारियों को लिखित नोटिस देना चाहिए. केवल मौखिक रूप से बुलाकर धमकाना न तो कानूनी है और न ही लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप.

उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की है और उसी ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए ध्वनि सीमा तय की है. औद्योगिक क्षेत्रों में 75 से 80 डेसीबल, व्यावसायिक क्षेत्रों में 70 से 75 डेसीबल, आवासीय क्षेत्रों में 65 से 70 डेसीबल और साइलेंस जोन में 45 से 50 डेसीबल तक ध्वनि की अनुमति है. कहीं भी ऐसा नियम नहीं है कि सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर पूरी तरह हटा दिए जाएं.

उन्होंने दावा किया कि राज्य की मस्जिदों में इमाम और मुअज्जिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइडलाइन और Supreme Court के निर्देशों के अनुरूप ही अजान दे रहे हैं. यदि कहीं निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि का उपयोग हो रहा है तो संबंधित मस्जिद को नोटिस देकर आवाज कम करने का निर्देश दिया जाना चाहिए, न कि सीधे लाउडस्पीकर हटाने या तोड़ने की धमकी दी जाए.

मौलाना ने Chief Minister से इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करने की अपील करते हुए कहा कि Government को सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी समुदाय के लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो. साथ ही, उन्होंने राज्य के Police महानिदेशक (डीजीपी) से भी मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की.

वहीं, इस विवाद पर भाजपा विधायक सौरव सिकदर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में किसी धर्म का नहीं बल्कि कानून का शासन चलता है. चाहे किसी भी धर्म या समुदाय का व्यक्ति हो, सभी को कानून और नियमों का पालन करना होगा. यदि किसी को प्रशासनिक कार्रवाई पर आपत्ति है तो वह कानूनी प्रक्रिया के तहत अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है. किसी धर्मगुरु द्वारा विरोध जताने से कानून नहीं बदलता और केवल धार्मिक आधार पर दिए गए बयानों का कोई विशेष महत्व नहीं है. सभी को निर्धारित नियमों के अनुसार ही आचरण करना चाहिए.

–

पीएसके/एबीएम

Share