
ग्रेटर नोएडा, 2 जून . Police कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा आम नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए गुम हुए 121 कीमती स्मार्टफोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपे गए हैं. यह कार्रवाई Police कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार की गई.
Police उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन, अपर Police उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह तथा सहायक Police आयुक्त तृतीय राजीव गुप्ता के निकट पर्यवेक्षण में सेंट्रल नोएडा सर्विलांस सेल और थाना सूरजपुर Police ने यह सफलता हासिल की.
Police अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न कंपनियों के 121 स्मार्टफोन सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल और सर्विलांस तकनीक की सहायता से खोजे गए. ये मोबाइल फोन अलग-अलग परिस्थितियों में लोगों से गुम हो गए थे, जिनकी शिकायतें सेंट्रल नोएडा जोन के विभिन्न थानों में दर्ज थीं. तकनीकी जांच और लगातार निगरानी के बाद Police ने इन मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिया.
Police जांच में सामने आया कि अधिकांश मोबाइल फोन भीड़भाड़ वाले बाजारों, सब्जी और फल मंडियों तथा साप्ताहिक बाजारों में खरीदारी के दौरान गिर गए थे. कई मोबाइल ऑटो, टैक्सी, बस और मेट्रो ट्रेनों में यात्रा के दौरान छूट गए. कुछ लोगों के मोबाइल बाइक चलाते समय लोअर या पाजामे की जेब से स्पीड ब्रेकर पर गिर गए थे.
इसके अलावा, सार्वजनिक पार्कों में व्यायाम या खेलकूद के दौरान, शादी समारोहों में नृत्य करते समय, बारात और कार्यक्रम स्थलों पर भी कई मोबाइल गुम हो गए थे. कुछ मामले ऐसे भी सामने आए जिनमें शराब के नशे में लोगों के मोबाइल कहीं गिर गए या छूट गए. धार्मिक स्थलों जैसे मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारों में भी कई लोगों के मोबाइल खो गए थे. वहीं, कुछ मोबाइल बच्चों द्वारा गेम खेलने के दौरान कहीं रख दिए जाने के कारण गुम हो गए थे.
मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने गौतमबुद्धनगर Police का आभार व्यक्त किया. Police अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं और नजदीकी थाने में सूचना दें, ताकि तकनीकी माध्यमों से मोबाइल की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके.
पीकेटी/डीकेपी