रांची में ब्राउन शुगर के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान, पांच तस्कर गिरफ्तार

रांची, 22 जून . रांची में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत Police ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से कुल करीब 28 ग्राम ब्राउन शुगर, नकदी, एक मोटरसाइकिल, एक सीएनजी ऑटो और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

रांची के वरीय Police अधीक्षक को हिन्दपीढ़ी, सुखदेवनगर और कोतवाली थाना क्षेत्रों में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद Police अधीक्षक (नगर) और सहायक Police अधीक्षक (कोतवाली) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया.

पहली कार्रवाई हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र में की गई. मरवाड़ी कॉलेज के पास छोटा तालाब स्थित एक अर्द्धनिर्मित मकान से मो. एहतेशाम और मो. शहादत को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 1.29 ग्राम ब्राउन शुगर और 8,020 रुपये नकद बरामद किए गए. इस संबंध में हिन्दपीढ़ी थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इसके बाद सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मुड़ला पहाड़, हेहल इलाके में छापेमारी कर जितेन्द्र कुमार सिंह और राहुल कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया. इनके कब्जे से 18.6 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोटरसाइकिल और एक सीएनजी ऑटो जब्त किया गया. दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

एसआईटी ने तीसरी कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र में जेपीएससी कार्यालय के समीप की, जहां से राजकुमार पुराण को 8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया. उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है.

Police ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. राजकुमार पुराण पर चोरी और अन्य मामलों के दो केस दर्ज हैं, जबकि मो. शहादत के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले लंबित हैं.

Police ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

एसएनसी/एएसएच

Leave a Comment