
नोएडा, 15 अप्रैल . नोएडा में हाल ही में हुए श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन के बाद Police ने अब सख्त रुख अपनाते हुए social media पर भ्रामक और भड़काऊ सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. इसी कड़ी में विभिन्न Political दलों से जुड़े लोगों समेत कुल 6 व्यक्तियों पर अब तक तीन अलग-अलग First Information Report दर्ज की जा चुकी हैं.
Police के अनुसार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की दो नेशनल स्पोक्सपर्सन—प्रियंका भारती और कंचना यादव—के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने social media पर एक पुराना या असंबंधित वीडियो नोएडा का बताकर साझा किया, जिससे शहर के विभिन्न इलाकों में भय और अविश्वास का माहौल पैदा हो गया.
Police का कहना है कि यह कृत्य सुनियोजित तरीके से किया गया, ताकि Police की छवि को धूमिल किया जा सके और लोगों को भड़काया जा सके. Police ने इन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(1)(बी) के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 और 66डी के तहत मुकदमा दर्ज किया है.
अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के भ्रामक नैरेटिव कानून-व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं. इसी मामले में एक अन्य First Information Report थाना सेक्टर-20 में दर्ज की गई है, जिसमें अनुषी तिवारी और मीर इलयासी के नाम शामिल हैं. First Information Report के अनुसार, दोनों का संबंध कांग्रेस पार्टी से बताया गया है.
आरोप है कि अनुषी तिवारी ने social media पर यह दावा किया था कि नोएडा में Police की गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हुए हैं. Police ने इस दावे को पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया है. Police का कहना है कि इन पोस्टों के कारण शहर में तनाव बढ़ा, जिसके चलते कुछ स्थानों पर आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं.
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने में इन भ्रामक पोस्टों की बड़ी भूमिका रही है. नोएडा Police ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे social media पर किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा करने से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें. साथ ही चेतावनी दी गई है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.
–
पीकेटी/डीकेपी