ममता के कुशासन से बंगाल तंग, 4 मई को भाजपा की बनेगी सरकार : संजय सेठ

रांची, 15 अप्रैल . रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि यहां की जनता ने बंगाल में डबल इंजन की Government बनाने का संकल्प ले लिया है.

रांची में से बातचीत में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कानून-व्यवस्था की बदतर स्थिति, बेरोजगारी और युवाओं के पलायन को लेकर Chief Minister ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है.

उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ममता बनर्जी के कुशासन से पूरी तरह तंग आ चुकी है. अब वहां भाजपा की Government बननी चाहिए. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में हो रहे विकास की बंगाल की जनता भी चाहत रखती है और केंद्र Government की योजनाओं का लाभ उन्हें भी मिलना चाहिए.

सेठ ने कहा कि बेटियां और महिलाएं यहां सुरक्षित नहीं हैं. बेरोजगारी के कारण लाखों युवा पलायन कर रहे हैं. जल्द ही यहां सुशासन की बयार बहेगी. रक्षा राज्यमंत्री ने दावा किया कि बंगाल की जनता ने फैसला कर लिया है कि 4 मई को भाजपा की Government बनेगी.

उन्होंने कहा कि बंगाल अब विकसित India के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ेगा. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में अबकी बार बंगाल में भाजपा की Government बनेगी.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है. उन्होंने बताया कि इसे जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य रैली का आयोजन किया गया. जेल मोड़ से प्रारंभ हुई यह उत्साहपूर्ण रैली कचहरी चौक, शहीद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ. रैली में शामिल मातृशक्ति और बहनों ने पूरे जोश और गर्व के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति समर्थन व्यक्त किया.

इस दौरान महिलाओं ने पंचायत से लेकर संसद तक 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी के प्रति आभार प्रकट किया. यह रैली नारी शक्ति के आत्मविश्वास, अधिकार और भागीदारी की सशक्त अभिव्यक्ति रही.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला ऐतिहासिक निर्णय है, जो उन्हें राष्ट्र निर्माण में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाने के लिए सशक्त बनाएगा.

डीकेएम/पीएम

Leave a Comment