अंग, बंग और कलिंग तीनों जगहों कमल का फूल खिल जाएगा: गृह मंत्री अमित शाह

कोलकाता, 15 अप्रैल . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Wednesday को पश्चिम बंगाल के फालाकाटा में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि त्रिपुरा, असम, और बिहार में कमल की Government है, यहां पर भी कमल की Government बना दो, घुसपैठियों को घुसने नहीं देंगे.

अमित शाह ने कहा कि Prime Minister मोदी ने देश को आतंकवाद से मुक्त किया, अनुच्छेद 370 हटाया, अयोध्या में राम मंदिर बनाया, नक्सलवाद को समाप्त किया, और बंगाल से एक-एक घुसपैठिए को बाहर भाजपा Government ही निकालेगी.

तृणमूल Government पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, “ममता दीदी, हम भाजपा वाले तुम्हारे हमलों से नहीं डरते हैं. मैं आज कहकर जाता हूं, इस चुनाव में ममता बनर्जी का कोई गुंडा आपको हाथ नहीं लगा पाएगा. ममता के गुंडों, सुन लो… 5 मई के बाद यहां भाजपा Government बनने वाली है. 23 अप्रैल को घर में ही रहना वरना 5 मई के बाद हम आपको सीधा करेंगे.”

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. संदेशखाली में सालों तक टीएमसी के गुंडे महिलाओं के साथ ज्यादती करते रहे, लेकिन ममता बनर्जी ने एक शब्द भी नहीं कहा. दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज, आरजी कर और कोलकाता लॉ कॉलेज में महिलाओं पर अत्याचार हुए, लेकिन ममता दीदी टस से मस नहीं हुईं. उन्हें शर्म आनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने ही कहा था कि महिलाओं को शाम 7 बजे के बाद बाहर नहीं निकलना चाहिए. मैं माताओं-बहनों से कहकर जाता हूं कि 5 मई के बाद आप लोग रात 2 बजे के बाद भी घर से बाहर निकलेंगी तो भी कोई कुछ नहीं बोलेगा.

उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल में माताएं-बहनें सुरक्षित नहीं हैं. संदेशखाली में वर्षों तक टीएमसी के घुसपैठिए दुष्कर्म करते रहे, ममता बनर्जी कुछ नहीं बोलीं.

गृह मंत्री ने कहा कि माताओं-बहनों, आप भाजपा Government बना दो, पूरे पश्चिम बंगाल में कोई चार शादी नहीं कर पाएगा. लव जिहाद और लैंड जिहाद दोनों शक्ति से बंद करेंगे. भाजपा Government द्वारा चाय बागान के मजदूरों को जमीन के अधिकार दिए जाएंगे. सिर्फ 2 सालों में, उनकी मजदूरी बढ़ाकर 500 रुपए कर दी जाएगी. प्रोविडेंट फंड के तौर पर काटी गई रकम उन्हें वापस कर दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि चाय बागानों में मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे. हर मजदूर को 3000 रुपए दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि ममता दीदी, कान खोलकर सुन लो, आपका समय अब समाप्त हो गया है. अब भाजपा की बारी है. बिहार में भाजपा का Chief Minister है, Odisha में भाजपा का Chief Minister है और बंगाल में भाजपा का Chief Minister बन जाने के बाद… अंग, बंग और कलिंग तीनों जगह कमल का फूल खिल जाएगा.

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी कहती हैं कि भाजपा की Government आई तो बंगाल को बाहरी लोग चलाएंगे… ममता दीदी, झूठ क्यों बोल रही हो? आज मैं कहकर जाता हूं, बंगाल का अगला Chief Minister बंगाल में ही पैदा हुआ, बंगाली बोलने वाला ही होगा.

पश्चिम बंगाल में भाजपा की Government बनाइए, और किसी को भी चार शादियां करने की इजाजत नहीं होगी. ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ से सख्ती से निपटा जाएगा. महिलाओं के खाते में हर महीने 3000 रुपए जमा किए जाएंगे. महिलाएं Governmentी बसों में बिना टिकट यात्रा कर सकेंगी.

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी विभिन्न घोटालों के जरिए 10,000 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार में शामिल रही हैं. भाजपा का समर्थन करें, और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि एक-एक रुपया पश्चिम बंगाल की जनता को वापस मिले.

एमएस/

Leave a Comment