पीएम मोदी की भावनाएं आहत, विपक्ष को नारी शक्ति के अपमान का जवाब देंगी महिलाएं: भाजपा

New Delhi, 18 अप्रैल . Lok Sabha में महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल खारिज होने के बाद Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि Lok Sabha में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं हो पाया, जिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं. इसके बाद भाजपा और सहयोगी दलों ने विपक्ष पर निशाना साधा.

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि विपक्ष पूरी तरह बेनकाब हो गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को मिलने वाले अधिकार विपक्ष ने छीन लिए हैं. देश की जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी. विजेंद्र गुप्ता ने कहा, “पीएम मोदी की भावनाएं आहत हैं, लेकिन वे अपने प्रयास नहीं छोड़ेंगे. देश की महिलाएं विपक्ष से अपना हिसाब जरूर लेंगी.”

उन्होंने जोर देकर कहा कि Prime Minister Narendra Modi की भावनाएं देश की महिलाओं के साथ हैं. मोदी Government ने महिलाओं को उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी बड़ी योजनाओं से जोड़ा. किसी भी Government ने महिलाओं के हक के लिए इतने प्रयास नहीं किए, जितने मोदी Government ने किए हैं. विपक्ष पीएम मोदी से हिसाब चुकता करने के चक्कर में महिलाओं को उनके हक से वंचित कर रहा है.

विजेंद्र गुप्ता की पत्नी और भाजपा नेता शोभा गुप्ता ने Prime Minister के संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीएम मोदी का संबोधन सुनकर ऐसा लगा जैसे कोई पिता अपनी बेटियों को हक नहीं मिलने पर हताश, निराश और आक्रोशित हो रहा हो, लेकिन अंत में उन्होंने दृढ़ता से कहा कि वह अपनी बेटी के सम्मान को कभी कमतर नहीं होने देंगे. शोभा गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी महिलाओं के सम्मान और अधिकार के लिए अटल हैं.

बिहार के पूर्व उपChief Minister विजय कुमार सिन्हा ने बिल के पास न होने पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “यह विधेयक देश को गौरवान्वित करता. लोकतंत्र की धरती पर नारी शक्ति का सम्मान बढ़ता है, लेकिन कांग्रेस, राजद, सपा और कम्युनिस्टों ने लोगों को भ्रमित किया. मां-बेटी के अधिकार को खत्म करने का वातावरण बनाया है. यह नारी के प्रति अपराध है. ऐसी आपराधिक मानसिकता वाले लोगों को देश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी और समय पर सबक सिखाएंगी.”

भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने Prime Minister के राष्ट्र के नाम संबोधन का स्वागत करते हुए कहा, “Prime Minister Narendra Modi ने राष्ट्र को संबोधित किया. उन्होंने विधानसभाओं और Lok Sabha में महिलाओं के प्रतिनिधित्व बढ़ाने और महिला आरक्षण की राह में आने वाली हर बाधा को दूर करने की प्रतिबद्धता दोहराई.”

Madhya Pradesh के उपChief Minister राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi की दृढ़ इच्छाशक्ति पूरी दुनिया जानती है. यदि कोई कार्य समाज और राष्ट्र के हित में है तो कोई ताकत उसे लंबे समय तक नहीं रोक सकती. महिला आरक्षण बिल को स्पष्ट तरीके से प्रस्तुत किया गया था और प्रस्तावित संशोधनों से किसी क्षेत्र को कोई खतरा नहीं था.

उन्होंने आगे कहा, “यह विपक्ष के लिए बिल का समर्थन करने और अपनी चिंताएं दूर करने का अवसर था. गृह मंत्री अमित शाह ने यहां तक कहा कि अगर वे 33 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर 50 प्रतिशत करना चाहते हैं तो सदन को एक घंटे के लिए स्थगित किया जा सकता है और Government 50 प्रतिशत आरक्षण का संशोधन लाने को तैयार है. फिर भी विपक्ष ने कोई जवाब नहीं दिया.”

दमोह से Madhya Pradesh Government के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र हमेशा स्वार्थी और परिवार हित की राजनीति वाला रहा है. अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश है. भाजपा कभी निजी हितों को प्राथमिकता नहीं देती है.

हैदराबाद से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राव ने कहा कि Prime Minister ने बड़े दुख के साथ राष्ट्र को संबोधित किया. कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने महिला विधेयक को पास होने से रोका और इसे अपनी जीत मान रहे हैं, लेकिन वे भूल गए कि उन्होंने देश की 50 प्रतिशत आबादी के अधिकारों को कुचल दिया है.

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment