
एवियन, 16 जून . जी-7 समिट में Prime Minister Narendra Modi ने Tuesday को कहा कि India हमेशा से ह्यूमैनिटी फर्स्ट (मानवता सबसे पहले) नजरिए के साथ आगे बढ़ता रहा है और सबको साथ लेकर चलने वाले वैश्विक विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
फ्रांस में हो रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में हिस्सा लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया में अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को मजबूत करने के लिए भरोसा बहुत जरूरी है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को अब सिर्फ मदद देने वाले और मदद लेने वाले रिश्ते से आगे बढ़कर बराबरी और एकजुटता पर आधारित साझेदारी की ओर जाना चाहिए.
उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने कहा कि India का ‘मानवता पहले’ वाला दृष्टिकोण अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन, आपदा-रोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन, ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस, मिशन ‘लाइफ’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसी पहलों में दिखाई देता है.
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि India की अंतरराष्ट्रीय साझेदारी की सोच ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ यानी पूरी दुनिया एक परिवार है के विचार पर आधारित है.
रणधीर जायसवाल ने बताया, पीएम मोदी ने दोहराया कि India टिकाऊ और समावेशी वैश्विक विकास को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम करता रहेगा.
इससे पहले, फ्रांस के President इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के एवियां में जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे Prime Minister मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेताओं ने मुलाकात के दौरान एक-दूसरे को गले लगाया और अभिवादन किया. इस आउटरीच सत्र में अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप और अन्य देशों के नेता भी शामिल हुए.
Prime Minister मोदी ने जी-7 सम्मेलन के मौके पर अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और सत्र शुरू होने से पहले कुछ देर बातचीत की.
एवियन पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि वह विश्व नेताओं से मिलने और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा करने को लेकर उत्साहित हैं.
उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि India दुनिया को ज्यादा टिकाऊ और समृद्ध बनाने के लिए मिलकर किए जाने वाले प्रयासों के लिए प्रतिबद्ध है.
India को 15 से 17 जून तक चल रहे 52वें जी-7 शिखर सम्मेलन में साझेदार देश के रूप में आमंत्रित किया गया है. इस सम्मेलन में पीएम मोदी India और ग्लोबल साउथ (विकासशील देशों) से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विश्व नेताओं के साथ चर्चा करेंगे.
यह जी-7 सम्मेलन में India की 13वीं भागीदारी है और Prime Minister मोदी की इस मंच पर लगातार 7वीं भागीदारी है.
–
एवाई/वीसी