हरदोई में पीएम मोदी गंगा एक्सप्रेस-वे का करेंगे लोकार्पण, जनता ने कहा-गंगा एक्सप्रेस-वे से बदलेगी यूपी की तस्वीर

हरदोई, 29 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi Wednesday को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में देश के महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

गंगा एक्सप्रेस-वे यूपी के 12 जिलों से होकर गुजरेगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति देने वाला माना जा रहा है. परियोजना के तहत आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है. रास्ते में पब्लिक कन्वीनियंस सेंटर विकसित किए गए हैं, जिनमें यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, ट्रॉमा सेंटर और फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

इसके अलावा सड़क पर रंबल स्ट्रिप्स भी बनाई गई हैं, जो वाहन के गुजरते ही कंपन पैदा करती हैं और ड्राइवर को सतर्क करती हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी. करीब 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय में बड़ी कमी आएगी. अब तक मेरठ से प्रयागराज पहुंचने में 11 से 12 घंटे लगते थे, जो घटकर लगभग 6 घंटे रह जाएगा.

Prime Minister इस मौके पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर खासा उत्साह देखा जा रहा है और लोग बड़ी संख्या में पीएम को सुनने के लिए हरदोई पहुंच रहे हैं.

मुरादाबाद निवासी विवेक पटेल ने बताया कि वह Prime Minister को सुनने के लिए आए हैं और यह एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा. उन्होंने इसके लिए Prime Minister का आभार जताते हुए कहा कि Government देशहित में लगातार काम कर रही है.

वहीं, मुकेश कुमार ने कहा कि हरदोई जिले के लिए यह परियोजना बेहद लाभकारी है. इससे लोगों की आवाजाही आसान होगी और कम समय में वे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे. उन्होंने कहा कि Prime Minister के नेतृत्व में देश लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है और भविष्य में और भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.

स्थानीय लोगों ने भी इस परियोजना को लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़े गांवों और शहरों को आर्थिक और सामाजिक रूप से लाभ मिलेगा. बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार, रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. गंगा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाला एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे लाखों लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा.

एसएके/पीएम

Leave a Comment