
New Delhi, 29 अप्रैल . India तेजी से एक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है और वैश्विक स्तर पर छवि विश्व शांति व्यवस्था को आकार देने वाले, आर्थिक स्थिरता और टेक्नोलॉजी को बढ़ाने वाले देश की बन रही है. यह बयान Wednesday को ग्लोबल एक्सपर्ट्स की ओर से दिया गया.
राष्ट्रीय राजधानी में इकोनॉमिस्ट एंटरप्राइज के ‘रेजिलिएंट फ्यूचर्स समिट 2026’ के साइडलाइन के दौरान से बातचीत में उन्होंने भू-Political अनिश्चितता से निपटने, बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और एआई और उभरती टेक्नोलॉजी में इनोवेशन को बढ़ावा देने में India के बढ़ते प्रभाव का जिक्र किया.
सिंगापुर की नेशनल यूनिवर्सिटी के ली कुआन यू स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी में अर्थशास्त्र के ली का शिंग प्रोफेसर डैनी क्वाह ने कहा कि वैश्विक आतंकवाद की बदलती प्रकृति और व्यापारिक गतिशीलता में आए बदलावों ने विश्व अर्थव्यवस्था में काफी अनिश्चितता पैदा कर दी है.
क्वाह ने कहा कि व्यापारिक व्यवधानों से परे, एक गहरी चिंता वैश्विक विश्वास में कमी और बहुपक्षीय प्रणालियों का कमजोर होना है, जो पारंपरिक रूप से अंतरराष्ट्रीय सहयोग का आधार रही हैं.
उन्होंने को बताया,“India इसमें बड़ी भूमिका निभा सकता है और अगर India कोशिश करे तो शांति कायम होगी. लोग शांति लाने के लिए India की ओर देख रहे हैं. मुझे लगता है कि लोग उचित नेतृत्व के लिए India की ओर देख रहे हैं. उचित नेतृत्व क्या होगा, यह तय करना अभी India पर निर्भर है.”
वहीं, लंदन के विज्ञान संग्रहालय के निदेशक इयान ब्लैचफोर्ड ने एआई के प्रति India के विशिष्ट और आशावादी दृष्टिकोण का जिक्र किया.
ब्लैचफोर्ड ने कहा, “अगर आप अमेरिका और यूरोप के सार्वजनिक सर्वेक्षणों को देखें, तो अधिकांश आबादी एआई को लेकर चिंतित है. India में स्थिति इसके विपरीत है. India एआई केंद्रों के लिए क्षमता निर्माण कर रहा है और साथ ही इसके प्रभावों पर गहराई से विचार भी कर रहा है.”
ब्लैचफोर्ड ने वैश्विक दक्षिण की व्यापक उपलब्धियों, विशेष रूप से India की विकास यात्रा की सराहना की.
ब्लैचफोर्ड ने को बताया, “देश आर्थिक विकास और जीवन स्तर में सुधार की आवश्यकता के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रहा है, जबकि वह ऊर्जा की बढ़ती मांग जैसी चुनौतियों से भी जूझ रहा है.”
उन्होंने आगे कहा, “यह पश्चिमी अर्थव्यवस्थाओं के विपरीत है, जिन्हें दशकों से समृद्धि का लाभ मिल रहा है.”
–
एबीएस/