
Mumbai , 12 मार्च . एलपीजी संकट पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने भरोसा जताया है कि पीएम मोदी इस समस्या का समाधान भी निकाल लेंगे.
Mumbai में से बातचीत में शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि मिडिल ईस्ट में इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष की वजह से तेल और गैस का संकट पैदा हुआ है. तेल के बैरल का भाव बढ़ गया है, गैस की किल्लत हो रही है और गैस महंगी भी मिल रही है. युद्ध का असर सिर्फ India में नहीं, बल्कि विश्व में भी देखने को मिल रहा है. लेकिन, पीएम मोदी के नेतृत्व में समाधान निकलेगा. समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि Mumbai और बैंगलोर में बहुत सारी जगहों पर गैस की वजह से होटल बंद हो रहे हैं, फूड का प्रोडक्शन कम हो गया है, और उनका किचन ठप्प हो चुका है. लेकिन, पीएम मोदी हर स्तर पर काम कर रहे हैं. कोविड के दौरान उनके नेतृत्व में India ने सिर्फ कोविड को हराया ही नहीं है, बल्कि सभी विदेशी देशों को वैक्सीन पहुंचाकर लाखों लोगों की जान बचाई. पीएम मोदी के नेतृत्व में इस समाधान का हल निकलेगा. पीएम मोदी के नेतृत्व में युद्ध को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व Chief Minister फारूक अब्दुल्ला पर हमले की कोशिश पर कृष्णा हेगड़े ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कल किसी ने एनसी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को गोली मारने की कोशिश की. हमलावर ने गोलियां चलाईं. प्राइवेट प्रोग्राम में सिक्योरिटी होनी चाहिए, खासकर जब Political नेताओं का आना-जाना हो. हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं. हम विश्वास करेंगे कि पूर्व सीएम भी अपनी सिक्योरिटी बढ़ाए. ऐसे कार्यक्रमों में जाने से पहले ख्याल रखें, नहीं तो हानि भी हो सकती है.
राहुल गांधी को लेकर सदन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर कृष्णा हेगड़े ने कहा कि राहुल गांधी का आंकड़ा दिखाया कि वे डिबेट में चर्चा नहीं करते हैं. चर्चा के दौरान वे विदेश चले जाते हैं, वे गंभीर नहीं हैं, यह सही बात है, हर बार राहुल गांधी अमेरिका और जर्मनी जाते हैं, वे नेता प्रतिपक्ष हैं, वहां जाकर India की छवि को खराब करने की कोशिश करते हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है, गृह मंत्री अमित शाह ने सही स्टेटमेंट दिया है, हम इसका समर्थन करते हैं.
–
डीकेएम/डीएससी