
ऑकलैंड, 11 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के अपने समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की. दोनों नेताओं ने भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति जताई. इस दौरान, Prime Minister मोदी ने दोनों देशों को ‘स्वाभाविक साझेदार’ बताते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक दौरा द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देगा.
एयरपोर्ट पर क्रिस्टोफर लक्सन की ओर से स्वागत किए जाने पर Prime Minister मोदी ने उनका आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “मेरे लिए खुशी की बात है कि 40 साल के बाद India के Prime Minister का न्यूजीलैंड आना हुआ है. आपने एक प्रकार से आपकी आर्थिक राजधानी में यह कार्यक्रम करके India और न्यूजीलैंड के संबंधों को एक नई ताकत देने का एक अवसर पैदा किया है. मैं इसके लिए आपका बहुत आभारी हूं.”
पीएम मोदी ने कहा कि न्यूजीलैंड के लोगों के बीच आकर उनका India के प्रति जो स्नेह है, यह देखकर कोई भी व्यक्ति बहुत ही भावुक हो जाता है. यह पल मेरे मन को छूने वाला है. इसके लिए भी मैं आपका बहुत आभारी हूं.
प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “यह हमारे संबंधों में एक ऐतिहासिक पड़ाव है, जो हमारे संबंधों की नई ऊर्जा और हमारी मित्रता के नए संकल्प को दोहराने वाला है.”
क्रिस्टोफर लक्सन की India यात्रा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “पिछले समय आप होली के समय India आए थे. आपकी यात्रा ने हमारे संबंधों में भी नए रंग भर दिए थे, क्योंकि होली के रंग की अपनी एक अहमियत होती है और इसका हमें अनुभव हुआ.”
उन्होंने कहा, “जब आप India आए थे और एफटीए की शुरुआत हुई. न्यूजीलैंड ने एक साथ होकर एफटीए को जमीन पर उतारा, जो शायद दुनिया में पहली बार इतने कम समय में सफल हुआ. इसके लिए मैं आपके नेतृत्व, आपकी Government और आपकी टीम को हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं.”
Prime Minister मोदी ने खुशी जताते हुए कहा कि आज हम अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के सूत्र में बांधने जा रहे हैं. उन्होंने कहा, “यह मील का पत्थर हमें और अधिक ऊर्जा और अधिक विश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा. मुझे विश्वास है कि मेरी इस यात्रा से हम हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देंगे और वैश्विक शांति, स्थिरता और सुरक्षा में हम मिलकर अपना योगदान बढ़ाएंगे.”
ऑकलैंड में बातचीत के बाद, दोनों नेताओं की मौजूदगी में कई अहम समझौतों (एमओयू) का आदान-प्रदान हुआ, जिनका मकसद अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाना है.
इससे पहले, Prime Minister Narendra Modi ने न्यूजीलैंड के Prime Minister क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक की. साथ ही, Prime Minister मोदी को ऑकलैंड में गवर्नमेंट हाउस में औपचारिक स्वागत के दौरान ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया.
–
डीसीएच/