पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया: जेपी नड्डा

शिमला, 13 जून . Union Minister जेपी नड्डा ने Saturday को शिमला में भाजपा Government के 12 साल पूर्ण होने पर मीडिया से संवाद किया. इस दौरान जहां उन्होंने केंद्र की ओर से Himachal Pradesh को मिले फंड और सहयोग के बारे में विस्तार से बात की तो वहीं, प्रदेश की कांग्रेस Government पर जमकर हमला बोला.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस Government सिर्फ झूठ बोलती है कि उन्हें केंद्र से सहयोग नहीं मिला है. हकीकत यह है कि पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र Government ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया है.

जेपी नड्डा ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी हिमाचल को केंद्र Government से बड़ा सहयोग मिला है. 1,400 करोड़ रुपए की लागत से एम्स बिलासपुर पूरी तरह ऑपरेशनल है और प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का केंद्र बन रहा है. चंबा, नाहन और हमीरपुर मेडिकल कॉलेजों के लिए 547 करोड़ रुपए की सहायता दी गई है. इसके अलावा पीजीआई सैटेलाइट सेंटर और चमियाणा सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक जैसी परियोजनाओं से हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है.

माचल में हाइड्रो, शिक्षा, शहरी विकास, रेलवे और ऊर्जा के क्षेत्र में केंद्र Government ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति दी है. रेणुका डैम को राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट घोषित कर 7,000 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं, वहीं लुहरी स्टेज-1 हाइड्रो प्रोजेक्ट के लिए 1,800 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं. आईआईएम सिरमौर, आईआईआईटी ऊना, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और रेलवे विस्तार के माध्यम से प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिली है. 13,168 करोड़ रुपए की रेल परियोजनाओं, वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशनों और सौर ऊर्जा योजनाओं से हिमाचल विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है.

India Government ने हिमाचल के विकास के लिए निरंतर बड़ा सहयोग दिया है. वर्ष 2024-25 में 2381 रुपए करोड़ स्पेशल असिस्टेंस, 2006 करोड़ रुपए एनडीआरएफ और 2150 करोड़ रुपए एक्सटर्नली एडेड प्रोजेक्ट्स के तहत दिए गए हैं. सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक कार्य हुए हैं. लगभग 40,000 करोड़ रुपए की लागत से 668 किलोमीटर फोर-लेन सड़कों का निर्माण हुआ है, जिससे प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी, पर्यटन और विकास को नई गति मिली है.

जेपी नड्डा ने कहा कि यहां एक धारणा बनाई जा रही है और कांग्रेस की Government अपनी अकर्मण्यता को छुपाने के लिए एक नैरेटिव गढ़ रहे हैं, केंद्र से मदद नहीं मिल रही है. मैं मीडिया के माध्यम से हिमाचल की जनता को बताना चाहता हूं कि India Government के पास फंड्स की कोई कमी नहीं है और हिमाचल के लिए तो कदापि नहीं है. Prime Minister मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र Government ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया है. India Government के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है और Himachal Pradesh के विकास के लिए हमारा विशेष समर्पण हमेशा बना रहेगा.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में India ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है. आज India विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और तेज गति से आगे बढ़ रहा है. निर्णायक नीतियों और डीबीटी जैसी योजनाओं से पारदर्शिता बढ़ी है. साथ ही आर्थिक दृष्टि से कितना बड़ा देश को लाभ हुआ है, इसको भी ध्यान में रखना चाहिए.

जेपी नड्डा ने कहा कि हाल ही में हुए पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में हिमाचल की जनता ने भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है. इसके लिए मैं प्रदेश की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. ये चुनाव के नतीजे हिमाचल की जनता का मूड क्या है, उसको भी परिलक्षित करता है और जनता का मूड स्पष्ट रूप में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment