पीएम मोदी ने दुनिया में बढ़ाया भारत का सम्मान, कांग्रेस करती है सिर्फ नकारात्मक राजनीति : संजय सरावगी

Patna, 11 जुलाई . बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, Prime Minister Narendra Modi की विदेश नीति, बिहार की राजनीति, पश्चिम बंगाल की स्थिति, योगी आदित्यनाथ के बयान और ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कई अहम बातें कही.

Prime Minister Narendra Modi की विदेश यात्राओं पर बोलते हुए संजय सरावगी ने कहा कि Prime Minister ने दुनिया में India की प्रतिष्ठा और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत किया है. पीएम मोदी कई ऐसे देशों की यात्रा कर चुके हैं, जहां दशकों से कोई भारतीय Prime Minister नहीं गया था. इससे India के लिए नए अवसर बने हैं और कई देशों के साथ रिश्ते ज्यादा मजबूत हुए हैं.

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास सकारात्मक कहने के लिए कुछ नहीं है. राहुल गांधी विदेश जाते ही India की आलोचना करते हैं और जब Prime Minister विदेश दौरे पर होते हैं, तब भी कांग्रेस यहां से नकारात्मक बयान देती रहती है.

विपक्षी गठबंधनों पर हमला बोलते हुए संजय सरावगी ने कहा कि चाहे इंडिया ब्लॉक, यूपीए या कोई अन्य गठबंधन हो, सभी केवल स्वार्थ की राजनीति पर आधारित हैं. यही वजह है कि ऐसे गठबंधन बार-बार टूटते और बिखरते रहे हैं. देश ने पहले भी कई ऐसे गठबंधनों को टूटते देखा है.

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ बिल्कुल सही कहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने कभी अयोध्या में भगवान राम के अस्थायी मंदिर में जाकर दर्शन नहीं किए. लेकिन अब उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही उन्हें भगवान राम की याद आ गई है.

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कोई जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ कराने की बात करे, तो क्या उसे स्वीकार किया जाएगा? कांग्रेस और Samajwadi Party को भगवान राम केवल चुनाव के समय ही याद आते हैं.

बता दें कि अयोध्या जिले के बिकापुर विधानसभा क्षेत्र में 432 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली 217 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए आदित्यनाथ ने कहा था, “इन लोगों ने हनुमानगढ़ी में नमाज अदा करवाई, लेकिन क्या सपा, कांग्रेस या कोई और Government जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करवा सकती है? अगर वे ऐसा नहीं कर सकते, तो उन्होंने हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज अदा करवाने का पाप क्यों किया? आस्था का दिखावा करने वालों ने यह पाप किया, जबकि भाजपा ने अयोध्या को सनातन धर्म की सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर स्थापित किया.”

वहीं, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर संजय सरावगी ने को बताया कि पार्टी के पहले घोषित उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई थी. अभिषेक कुमार ने उन्हें पत्र देकर और मीडिया के माध्यम से भी इसकी जानकारी दी. इसके बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया.

संजय सरावगी ने कहा कि नीरज कुमार सिन्हा लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं. उन्होंने बूथ स्तर पर काम किया है, दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं और भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. नीरज कुमार सिन्हा 13 जुलाई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बोलते हुए संजय सरावगी ने दावा किया कि वहां की जनता ने Political रूप से तृणमूल कांग्रेस को नकार दिया है. आज पार्टी के टिकट पर जीतकर आए दो-तिहाई से अधिक विधायक उससे दूर हो चुके हैं.

‘वंदे मातरम्’ को लेकर उन्होंने कहा कि यह India का राष्ट्रीय गीत है, जबकि ‘जन गण मन’ देश का राष्ट्रीय गान है. इस विषय पर संसद में चर्चा हुई, विधेयक पारित हुआ और Government ने कानून बनाया. अब केंद्र Government सभी राज्य Governmentों और अपने संस्थानों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर रही है.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment