पीएम मोदी ने बिहार को बहुत बड़ा सम्मान दिया : भाजपा सांसद धर्मशिला गुप्ता

New Delhi, 15 दिसंबर . बिहार Government के मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों के बधाई देने का सिलसिला जारी है. इस बीच BJP MP धर्मशिला गुप्ता ने Monday को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया और नितिन नबीन को शुभकामनाएं दी.

BJP MP धर्मशिला गुप्ता ने से बात करते हुए कहा, “Prime Minister Narendra Modi को मैं धन्यवाद देना चाहूंगी, जिन्होंने बिहार को इतना बड़ा सम्मान दिया है. ये भारतीय जनता पार्टी में संभव है कि एक युवा, महिला, बुजुर्ग या समाज के वंचित, शोषित वर्गों से आए कार्यकर्ता को शीर्ष पद तक मिल सकता है. जो निरंतर कार्य करते रहते हैं, संगठन के अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं, पार्टी उन्हें अवसर देती है. यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है. यह कोई कांग्रेस की पार्टी नहीं है, जहां पर मां-बेटा ही सबकुछ होते हैं, उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी का संगठन चलता है.”

उन्होंने भाजपा संगठन के इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा, “नितिन नबीन ने बिहार भाजपा में युवा मोर्चा से अपने Political सफर की शुरुआत की थी और लगातार पांच बार विधायक बने, मंत्री भी रहे. पीएम मोदी और भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उनका चयन किया है. निश्चित रूप से मुझे पूरा विश्वास है कि देश के जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, जिसमें पश्चिम बंगाल भी शामिल है, हम वहां पर जरूर जीत दर्ज करेंगे.”

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने Sunday को बिहार Government के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की सूचना जारी की थी. उन्होंने नियुक्ति पत्र में बताया था कि भाजपा के संसदीय बोर्ड ने बिहार Government में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

पार्टी के इस फैसले को संगठनात्मक स्तर पर एक अहम कदम माना जा रहा है. नितिन नबीन की नियुक्ति से राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. नितिन नबीन फिलहाल बिहार के पथ निर्माण और नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

एससीएच/एएस

Leave a Comment