अंबेडकर जयंती: सीएम योगी, केशव प्रसाद, ब्रजेश पाठक, पंकज चौधरी ने किया बाबासाहेब को नमन

Lucknow, 14 अप्रैल . बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य और उप Chief Minister ब्रजेश पाठक ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित दी.

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है. डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता कहा जाता है. नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के संवैधानिक आदर्श ही देश को समानता, न्याय और सशक्त समाज की दिशा देते हैं.

सभी नेताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलकर समतामूलक और सशक्त India के निर्माण का संकल्प दोहराया. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Tuesday अपने social media मंच एक्स पर लिखा कि समता, न्याय और बंधुत्व के उच्च आदर्शों से आलोकित, समरस एवं समावेशी समाज की आधारशिला रखने वाले भारतीय संविधान के शिल्पकार ‘India रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. अंत्योदय और लोक-कल्याण के प्रति समर्पित बाबा साहब सच्चे अर्थों में माँ भारती के अमूल्य रत्न हैं. उनका प्रेरक जीवन हम सभी के लिए सदैव पथप्रदर्शक रहेगा.

Union Minister और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लिखा कि भारतीय संविधान के शिल्पी, महान समाज सुधारक, ‘India रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर सादर नमन. वंचितों एवं उपेक्षितों के अधिकारों की आवाज बनकर बाबा साहेब ने समाज में समानता, न्याय और बंधुत्व की मजबूत नींव रखी.

उप Chief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि सामाजिक न्याय के अग्रदूत, संविधान शिल्पी ‘India रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने शिक्षा को परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाकर वंचितों, श्रमिकों और किसानों को अधिकार दिलाते हुए समता, न्याय और मानव गरिमा की अटूट आधारशिला रखी. उनका संघर्षमय जीवन आज भी कर्तव्य, समर्पण और राष्ट्रसेवा का मार्ग आलोकित करता है. उन्होंने आगे लिखा कि आज यशस्वी Prime Minister Narendra Modi जी के नेतृत्व में बाबासाहेब के समता, न्याय और बंधुत्व के आदर्शों को ‘पंचतीर्थ’ जैसे प्रेरक प्रयासों और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाकर उन्हें व्यवहार में उतारा जा रहा है. यह समावेशी एवं सर्वस्पर्शी विकास का दृष्टिकोण करोड़ों वंचितों के जीवन में नई आशा और अवसरों का संचार कर रहा है.

उप Chief Minister ब्रजेश पाठक ने social media में लिखा कि India रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन!संविधान शिल्पी, सामाजिक समरसता के अग्रदूत, India रत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन.

विकेटी/एएस

Leave a Comment