
Mumbai , 14 अप्रैल . देश की आर्थिक राजधानी Mumbai में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान कथित तौर पर अधिक ड्रग्स लेने के बाद दो छात्रों की मौत हो गई है, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है. इस मामले में Police ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.
Police से मिली जानकारी के मुताबिक Mumbai के एक प्रसिद्ध एमबीए कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा और 28 वर्षीय छात्र की मृत्यु हुई है. वहीं, 25 वर्षीय छात्रा गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है.
Police के अनुसार, 11 अप्रैल को एक कॉलेज के बहुत सारे बच्चों ने गोरेगांव इलाके में स्थित नेस्को ग्राउंड में आयोजित कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे. इस दौरान कुछ छात्रों ने ड्रग कंज्यूम किया था. हालांकि, यह संभावित फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद साफ होगा. Monday देर रात 12 बजे के आसपास स्टूडेंट्स को सांस लेने में परेशानी के चलते नजदीक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान दो छात्रों की मौत हो गई.
वनराई Police थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही कॉन्सर्ट में शामिल स्टूडेंट का बयान दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने Police को ड्रग से जुड़ी हुई जानकारियां दी हैं.
Police की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक इस प्रकरण में पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें दो कॉलेज छात्र भी शामिल हैं. इवेंट ऑर्गनाइजर विहान उर्फ आकाश सामल (31) , नेस्को इवेंट ऑर्गेनाइजर एंड मैनेजमेंट के सनी विनोद जैन और इंटरनल सिक्योरिटी के बालाकृष्णन बलराम को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपियों को तीन दिन की Police कस्टडी में भेजा गया है.
वनराई Police का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ड्रग्स के ओवरडोज का शक है. हालांकि, मौत की असली वजह मेडिकल और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी. मृतकों के खून के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर किया गया है.
–
ओपी/पीएम