‘पालकी पे होके सवार’ गाने पर अंकिता लोखंडे ने किया रिवीलिंग डांस

Mumbai , 15 दिसंबर . 80-90 दशक के गाने कुछ ऐसे होते थे, जिन्हें आज भी दर्शक बड़ा पसंद करते हैं और सुनते भी हैं. टेलीविजन Actress अंकिता लोखंडे ने उस दौर को याद करते हुए एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया.

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में अंकिता Actress माधुरी दीक्षित के मशहूर गाने ‘पालकी पे होके सवार’ पर शानदार एक्सप्रेशन के साथ डांस कर रही हैं.

वीडियो पोस्ट कर अंकिता ने लिखा, 80-90 के दशक के गाने सिर्फ सुने नहीं जाते थे, महसूस किए जाते थे. उन्होंने माधुरी दीक्षित को एक एहसास बताते हुए कहा कि क्या आज की पीढ़ी को वो आवाज मिलेगी, पर ऐसा महसूस नहीं हो रहा है.

अंकिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि उन्होंने उस स्वर्णिम युग को देखा और जिया, भले ही बचपन में. उस समय से ही उन्होंने सपने देखना और उनसे प्रेरणा लेना शुरू किया था और आज भी सीख रही हैं.

‘पालकी पे होके सवार’ गाना फिल्म ‘खलनायक’ में फिल्माया गया था. गाने को अल्का यागनिक ने गाया था और इसके लिरिक्स आनंद बक्शी ने लिखे थे, जबकि संगीत लक्ष्मीकांत शांताराम कुडालकर ने तैयार किया था. वहीं, Actress माधुरी दीक्षित ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से गाने की खूबसूरती बढ़ा दी थी. इस गाने को लोग आज भी पसंद करते हैं.

फिल्म खलनायक 1993 में रिलीज हुई थी और इसे सुभाष घई ने निर्देशित किया था. फिल्म में माधुरी दीक्षित के अलावा, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे. फिल्म में संजय दत्त ने खलनायक की भूमिका अदा की थी, जिसमें उनका डायलॉग ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ काफी फेमस हुआ था. दर्शकों ने Actor का ये किरदार काफी पसंद किया था.

एनएस/वीसी

Leave a Comment