पीएम मोदी ने जाम्बिया के राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा को दोबारा चुने जाने पर दी बधाई

New Delhi, 20 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को जाम्बिया के President हाकाइंडे हिचिलेमा को दोबारा President निर्वाचित होने पर बधाई दी और कहा कि India जाम्बिया के साथ अपनी बहुआयामी साझेदारी को बेहद महत्व देता है.

Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “President हाकाइंडे हिचिलेमा को जाम्बिया का President दोबारा चुने जाने पर हार्दिक बधाई. India जाम्बिया के साथ अपनी बहुआयामी साझेदारी को बहुत महत्व देता है और उनके नेतृत्व में दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करता हूं.”

जाम्बिया के निर्वाचन आयोग (ईसीजेड) ने Tuesday को President चुनाव के आधिकारिक नतीजों की घोषणा करते हुए हिचिलेमा को विजेता घोषित किया. आयोग की अध्यक्ष म्वांगाला ज़ालौमिस ने राजधानी लुसाका स्थित राष्ट्रीय चुनाव परिणाम केंद्र में नतीजों का ऐलान किया.

आयोग के अनुसार, सत्तारूढ़ यूनाइटेड पार्टी फॉर नेशनल डेवलपमेंट (यूपीएनडी) के उम्मीदवार हिचिलेमा को 29 लाख से अधिक वैध वोट मिले, जो कुल मतों के 50 प्रतिशत से अधिक हैं. इसके साथ ही उन्होंने संविधान के तहत बिना रनऑफ चुनाव के सीधे जीत के लिए जरूरी बहुमत हासिल कर लिया. हालांकि, कुछ निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम उस समय बाकी थे, लेकिन निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि इससे चुनाव परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

मतगणना के दौरान कुछ मतदान केंद्रों पर हिंसा और मतपत्र चोरी की घटनाओं के कारण Friday को गिनती अस्थायी रूप से रोक दी गई थी. सुरक्षा स्थिति सामान्य होने के बाद मतगणना फिर शुरू की गई.

हाकाइंडे हिचिलेमा पहली बार अगस्त 2021 में President बने थे, जब उन्होंने आम चुनाव में निर्णायक जीत हासिल की थी.

India और जाम्बिया के बीच लंबे समय से मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं. विदेश मंत्रालय के अनुसार, जाम्बिया की स्वतंत्रता के तुरंत बाद वर्ष 1964 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे. पिछले छह दशकों में India जाम्बिया के लिए एक भरोसेमंद साझेदार और मित्र के रूप में उभरा है और दोनों देशों के संबंध आपसी सम्मान तथा पारस्परिक लाभ की साझेदारी पर आधारित हैं.

डीएससी

Leave a Comment