
New Delhi, 13 मार्च . India के Prime Minister Narendra Modi ने Friday को जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को चिली के President के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी. Prime Minister ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की उम्मीद जताई.
Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर चिली के नवनिर्वाचित President को शुभकामनाएं दीं और चिली के साथ सहयोग बढ़ाने में India की दिलचस्पी पर जोर दिया.
Prime Minister ने लिखा, “चिली के President का पद संभालने पर जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को बहुत-बहुत बधाई. मैं India और चिली के बीच अच्छे और मैत्री संबंधों को और मजबूत करने और व्यापार, तकनीक और एनर्जी में हमारे सहयोग को और गहरा करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने का इंतजार कर रहा हूं. सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं.”
बता दें, जोस एंटोनियो कास्ट ने Wednesday को तटीय शहर वालपराइसो में नेशनल कांग्रेस बिल्डिंग में हुए एक औपचारिक समारोह में चिली के नए President के तौर पर शपथ ली. 60 साल के नेता ने वरिष्ठ अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय गणमान्य लोगों की मौजूदगी में हॉल ऑफ ऑनर में आधिकारिक तौर पर पद संभाला.
पूर्व President गैब्रियल बोरिक ने समारोह में हिस्सा लिया और अपने उत्तराधिकारी को पियोचा डे ओ’हिगिंस सौंपा. यह चिली के President पद के अधिकार का प्रतीक एक पारंपरिक प्रतीक है.
शपथ ग्रहण समारोह के बाद, कास्ट ने पास के वीना डेल मार में सेरो कैस्टिलो प्रेसिडेंशियल पैलेस में विदेशी डेलिगेशन के लिए लंच की मेजबानी की. यह चिली के President के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ा एक आम कार्यक्रम है.
शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय नेता शामिल हुए. इनमें स्पेन के किंग फेलिप VI, अर्जेंटीना के President जेवियर माइली, बोलीविया के President रोड्रिगो पाज, पनामा के President जोस राउल मुलिनो, होंडुरास के President नासरी असफुरा, कोस्टा रिका के President रोड्रिगो चावेस, पैराग्वे के President सैंटियागो पेना और उरुग्वे के President यामांडू ओरसी के साथ-साथ कई देशों के डिप्लोमैट शामिल थे.
कास्ट पेशे से वकील हैं और वह जर्मन मूल के परिवार से आते हैं. वे चिली की दक्षिणपंथी राजनीति में एक अहम हस्ती रहे हैं. उनका Political सफर चिली की पोंटिफिकल कैथोलिक यूनिवर्सिटी में लॉ की पढ़ाई के दौरान शुरू हुआ, जहां वे जैमे गुजमैन द्वारा शुरू किए गए ग्रेमियल मूवमेंट में शामिल हुए.
बाद में उन्होंने लगभग दो दशक तक दक्षिणपंथी इंडिपेंडेंट डेमोक्रेटिक यूनियन (यूडीआई) पार्टी के साथ काम किया, जहां उन्होंने नगरपालिका परिषद के सदस्य के तौर पर और बाद में 2002 से 2018 तक कांग्रेस के सदस्य के तौर पर अपनी भूमिका निभाई.
2019 में, कास्ट ने रिपब्लिकन पार्टी बनाई और एक मजबूत कंजर्वेटिव पॉलिटिकल प्लैटफॉर्म की वकालत की. कास्ट सुरक्षा, इमिग्रेशन के विरोध और कंजर्वेटिव सामाजिक विचारों पर अपने सख्त रुख के लिए जाने जाते हैं. वे चिली में Political बहस के केंद्र में रहे हैं.
2017 और 2021 में President चुनाव के नाकाम कैंपेन के बाद, कास्ट ने अपनी तीसरी कोशिश में जीत हासिल की. पिछले साल दिसंबर में हुए रनऑफ चुनाव में वामपंथी उम्मीदवार जीनेट जारा को हराया.
–
केके/एएस