
इंदौर, 13 मार्च . काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स द्वारा द हंड्रेड लीग में Pakistanी स्पिनर अबरार अहमद को टीम में शामिल किए जाने का लगातार विरोध रहा है और social media पर उनकी टीम सनराइजर्स लीड्स को बायकॉट करने की बहस छिड़ गई है.
इस फैसले का कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कड़ा विरोध किया है और कहा है कि भारतीय क्रिकेटरों को खरीदा जाना चाहिए और India का पैसा India में ही रहना चाहिए. अब उसी पैसे से Pakistan India पर मिसाइलें दागेगा.
इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग में पहुंचे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया और सनातनी प्रीमियर लीग पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ऐसे खेलों का आयोजन होते रहना चाहिए क्योंकि भगवान श्री कृष्ण ने भी बहुत सारे खेल खेले थे और इससे युवा फिट भी रहते हैं. सनातन प्रीमियर लीग न सिर्फ बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है बल्कि उनके भविष्य को भी निखारने का काम करता है.
Pakistanी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने के सवाल पर उन्होंने कहा, भारतीय क्रिकेटरों को खरीदा जाना चाहिए. इससे India का रुपया भी मजबूत होगा. India को आत्मनिर्भर होना जरूरी है और यह समझ नहीं आता कि India के कुछ लोगों को Pakistan से इतना प्यार क्यों है. वे India के खिलाड़ियों को खेलने का मौका क्यों नहीं देते हैं.
वहीं, कथावाचक देवकीनंदन महाराज ने भी सनातन प्रीमियर लीग में युवाओं व बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे. उन्होंने कहा कि बच्चों को देखकर लग ही नहीं रहा है कि यह पहली बार खेल रहे हैं. बच्चों के भीतर प्रतिभा है, बस उन्हें खेलने के लिए सही मंच नहीं मिल पा रहा है. अगर पहले आयोजन को लोगों का प्यार मिला तो हर साल सनातन प्रीमियर लीग का आयोजन बच्चों के लिए किया जाएगा.
बता दें कि इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग 12 से 15 मार्च तक चलेगा और कई राज्यों की टीमों ने इस आयोजन में भाग लिया है. जीतने वाली टीम को 31 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार मिलेंगे.
–
पीएस/पीएम