पीएम मोदी को नॉर्वे के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट से नवाजा गया

ओस्लो, 18 मई . India के Prime Minister Narendra Modi को नॉर्वे के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया. नॉर्वे ने Monday को Prime Minister मोदी को अपने सबसे बड़े सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट से नवाजा. यह पीएम मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है.

एक दिन पहले ही India के Prime Minister को स्वीडन में सर्वोच्च सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ (कमांडर ग्रैंड क्रॉस) से सम्मानित किया गया था.

पीएम मोदी ने Monday को नॉर्वे के Prime Minister जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में अलग-अलग एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. इसके बाद दोनों नेताओं ने अपना संबोधन दिया.

नॉर्वे में भारतीय समुदाय के लोगों ने पूरी गर्मजोशी के साथ Prime Minister मोदी का स्वागत किया. Prime Minister ने एक्स पोस्ट के जरिए भावनाएं व्यक्त की. उन्होंने लिखा, “ओस्लो में आज भारतीय समुदाय द्वारा किए गए स्वागत कार्यक्रम में ‘रिदम्स ऑफ इंडिया’ की प्रस्तुति ने India की सांस्कृतिक विविधता की खूबसूरत झलक पेश की. सत्तरिया से भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी से ओडिसी, कथक से मोहिनीअट्टम तक, प्रत्येक नृत्य शैली में वर्षों की लगन, अनुशासन और उत्कृष्टता झलकती है. India की संस्कृति को जीवंत और संजोए रखने के लिए हम अपने प्रवासी भारतीयों पर गर्व करते हैं.

पीएम मोदी ने लिखा, “मुझे गर्व है कि हमारा प्रवासी भारतीय समुदाय India की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत और सशक्त बनाए हुए है. India के Prime Minister के सामने छोटी बच्चियों ने भी शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी. पीएम मोदी ने लिखा, “ओस्लो में स्वागत कार्यक्रम के दौरान नाट्यलय नृत्य विद्यालय के एक समूह ने भरतनाट्यम से संबंधित अलारिप्पू नृत्य प्रस्तुत किया. यह समूह लगभग तीन दशकों से नॉर्वे में India की सांस्कृतिक परंपराओं को लोकप्रिय बनाने का काम कर रहा है. ऐसे प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं.”

Prime Minister के स्वागत में देसी विदेशी कलाकारों की मंडली आरती ओम जय जगदीश गाती दिखी. पीएम ने लिखा, “संगीत, संस्कृति और साझा कलात्मक भावना के माध्यम से एकजुटता का एक सुंदर प्रतिबिंब ‘साथ साथ’ का साक्षी बना. भारतीय और पश्चिमी शास्त्रीय परंपराओं के भावपूर्ण संगम को प्रस्तुत करने के लिए बैरेट ड्यू म्यूजिक इंस्टीट्यूट की टीम का हार्दिक आभार.”

इससे पहले Prime Minister Narendra Modi Monday को ओस्लो पहुंचे. हवाई अड्डे पर Prime Minister जोनास गहर स्टोरे ने भी उनका स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, हरित ऊर्जा और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत हुई. पीएम मोदी ने कहा कि India और नॉर्वे के बीच जो समझौता हुआ है, उससे पूरे विश्व को लाभ मिलने वाला है.

केके/वीसी

Leave a Comment