ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी, दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने पर रहेगा जोर

नई द‍िल्‍ली, 8 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंच गए हैं. अपने दौरे की शुरुआत पर उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देगी.

Prime Minister मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर बताया, ”मैं ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंच गया हूं. यह दौरा India और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देगा. मुझे Prime Minister अल्बनीज के साथ होने वाली बातचीत का इंतजार है. इस दौरान मुझे भारतीय समुदाय के लोगों से मिलने का भी मौका मिलेगा, जो भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी की एक अहम ताकत हैं.”

Prime Minister मोदी ऑस्ट्रेलिया की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के Prime Minister एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर मेलबर्न की यात्रा कर रहे हैं. इस यात्रा से भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलने की संभावना है.

यहां Prime Minister मोदी अपने समकक्ष अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसके अलावा, वह ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल सैम मोस्टिन से भी मुलाकात करेंगे.

अपनी यात्रा के दौरान Prime Minister मोदी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में भी भाग लेंगे, जहां वह दोनों देशों के शीर्ष बिजनेस लीडर्स की सभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी मेलबर्न में भारतीय प्रवासी समुदाय की एक विशाल सभा को भी संबोधित करेंगे, जो भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का एक मजबूत स्तंभ है.

पीएम मोदी की यात्रा से पहले ऑस्ट्रेलिया के Prime Minister एंथनी अल्बनीज ने India को एक अहम आर्थिक साझेदार बताया और द्विपक्षीय संबंधों के बढ़ते रणनीतिक महत्व पर बात की. इस सप्ताह की शुरुआत में जारी एक बयान में ऑस्ट्रेलिया के Prime Minister कार्यालय ने कहा कि दुनिया की चौथी सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के तौर पर India ऑस्ट्रेलिया के लिए एक अहम आर्थिक साझेदार है.

मेलबर्न में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने ऑस्ट्रेलिया में Prime Minister मोदी के आगमन से पहले उनके लिए ‘वैदिक हवन’ किया. ऑस्ट्रेलिया में India के उच्चायुक्त नागेश सिंह ने कहा कि 10 साल में तीसरी बार Prime Minister मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा, पिछले दशक में द्विपक्षीय संबंधों के मजबूत होने का एक अहम संकेत है.

एवाई/एबीएम

Leave a Comment