पीएम मोदी ने 20वीं बार किया विदेशी संसद को संबोधित, सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले- ‘हमारा रिश्ता प्यार का’

विक्टोरिया (सेशेल्स), 28 जून . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को द्विपीय देश सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित किया. इस तरह पीएम ने 20वीं बार विदेशी संसद को संबोधित करने का नया कीर्तिमान स्थापित किया.

पीएम मोदी ने सेशल्स की संसद को संबोधित करने का मौका देने के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा, “सेशेल्स के साथ India का 50 साल पुराना रिश्ता है. उन्होंने कहा कि सेशेल्स के दिल में भारतीयों के लिए प्यार है. सेशेल्स के साथ India का प्यार का रिश्ता है और दोनों देश साझेदार हैं.”

विदेशी सरजमीं पर Prime Minister के संबोधन की बात करें तो 2014 में ही इसकी इबारत लिखी जा चुकी थी. 2014 में Prime Minister पद संभालने के बाद उन्होंने सबसे पहले भूटान, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया और फिजी की संसदों को संबोधित किया था. अगले साल भी सिलसिला जारी रहा और 2015 में उन्होंने मॉरीशस की नेशनल असेंबली, श्रीलंका, मंगोलिया, ब्रिटेन और अफगानिस्तान की संसदों को संबोधित किया.

2016 में पीएम ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया और 2023 में दोबारा अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया. इसके साथ ही वह ऐसे पहले भारतीय Prime Minister बने, जिन्होंने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दो बार संबोधित किया.

इन महत्वपूर्ण अवसरों के बीच उन्होंने 2018 में युगांडा, 2019 में मालदीव और 2024 में गुयाना की संसदों को भी संबोधित किया.

यह कारवां 2025 में और आगे बढ़ा, जब Prime Minister मोदी ने जुलाई में अपनी यात्राओं के दौरान घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो तथा नामीबिया की राष्ट्रीय संसदों को संबोधित किया. इसके बाद दिसंबर में उन्होंने इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया, जो अफ्रीका और ग्लोबल साउथ के साथ India के बढ़ते संबंधों को दर्शाता है.

इस साल 25 फरवरी 2026 को Prime Minister मोदी ने यरुशलम की राजकीय यात्रा के दौरान इजरायल की संसद नेसेट को संबोधित कर इतिहास रचा. वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय Prime Minister बने.

वहीं, सेशेल्स में भी ऐसा करने वाले वो India के पहले Prime Minister बने. पीएम मोदी ने सेशेल्स रवाना होने से पहले ही इस बारे में बताया था. एक्स प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी ने कहा, “मैं सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाला पहला भारतीय Prime Minister बनूंगा. यह अवसर दोनों देशों के मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं को दर्शाता है. सेशेल्स में बसे भारतीय समुदाय से मिलने का भी अवसर मिलेगा, जिसने पीढ़ियों से दोनों देशों की मित्रता को मजबूत किया है.”

वैसे Prime Minister ने एक और इतिहास रचा! उन्हें सेशेल्स में भी सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया. सेशेल्स में Prime Minister Narendra Modi को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में उनके नेतृत्व के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ प्रदान किया गया. Prime Minister मोदी ने Sunday को सेशेल्स की जनता और Government का आभार व्यक्त किया.

उन्होंने यह सम्मान उन सभी देशों को समर्पित किया जो जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना कर रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण को अपना दायित्व मानते हैं. Prime Minister मोदी ने social media मंच एक्स पर लिखा, “मुझे ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान से सम्मानित करने के लिए सेशेल्स की जनता, Government और President डॉ. पैट्रिक हर्मिनी का आभार.”

केआर/

Leave a Comment