
jaipur, 3 जुलाई . देश के अधिकांश राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है और कई क्षेत्रों में आईएमडी अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. इसी को लेकर jaipur मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने Friday को से बात करते हुए बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून Rajasthan में पूरी तरह सक्रिय हो गया है और India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले सप्ताह तक राज्य भर में व्यापक बारिश का अनुमान जताया है.
उन्होंने बताया कि फिलहाल उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के Odisha और पश्चिम बंगाल के तट पर एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है. इसके अलावा उत्तर पूर्वी Rajasthan और आस-पास के क्षेत्रों के ऊपर भी एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है. वहीं, मानसून राज्य के ज्यादातर भागों में सक्रिय है.
उन्होंने कहा कि विशेष रूप से पूर्वी Rajasthan के ज्यादातर भागों में पिछले 24 घंटे में मध्यम से कहीं-कहीं भारी स्तर की बारिश रिपोर्ट हुई है. सर्वाधिक बारिश सांभर-jaipur में 84 एमएम दर्ज की गई है. इसके साथ ही अभी भी पूर्वी Rajasthan के ज्यादातर इलाकों में अगले एक सप्ताह मानसून सक्रिय रहेगा.
उन्होंने बताया कि इस दौरान अधिकांश राज्य में मध्यम से तेज, तो कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है. खासकर उदयपुर, कोटा संभाग और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं, जहां कहीं-कहीं भारी और कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना अगले 4-5 दिन बनी रहेगी.
उन्होंने बताया कि पश्चिमी Rajasthan के जोधपुर और बिकानेर संभाग के कुछ इलाकों में भी आगामी दिनों में मेघगर्जन, तेज आंधी और हल्के से मध्यम स्तर की बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी. हालांकि, सीमावर्ती क्षेत्रों में अभी भी केवल कुछ ही स्थानों पर बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती है. अगले एक सप्ताह Rajasthan के कई इलाकों में मानसून सक्रिय रहेगा. वहीं, राज्य के बाकी इलाकों में भी मानसून के आने की प्रबल संभावना बनी हुई है.
–
डीके/एबीएम