रांची में छात्रों से मिले पीयूष मिश्रा, बोले-‘सरकार को राज्य चलाना है, उम्मीद है जल्द सुलझेगा मामला’

रांची, 9 अगस्त . Jharkhand में भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. आंदोलन के 16वें दिन रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में Sunday को प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से Actor और थिएटर कलाकार पीयूष मिश्रा ने फिर मुलाकात की. छात्रों से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदर्शनकारियों के बीच आकर अच्छा लगा और उन्हें उम्मीद है कि Government और छात्रों के बीच चल रहा विवाद जल्द सुलझ जाएगा.

मीडिया से बात करते हुए पीयूष मिश्रा ने कहा, ”मुझे आप सबके साथ यहां आकर बहुत अच्छा लगा. मैं सबसे मिला और बहुत मजा आया, इसीलिए मैं आज फिर आया हूं.”

उन्होंने कहा, ”Monday दोपहर मेरी एक बैठक है और मुझे उम्मीद है कि इस मुद्दे को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश होगी. Government को भी राज्य चलाना है और उसके सामने अपनी मजबूरियां और संभावनाएं हैं. इसलिए आशा करता हूं कि Government छात्रों की मांगों पर कोई रास्ता निकालेगी.”

पीयूष मिश्रा ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के शांतिपूर्ण रवैये की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ”छात्रों ने अब तक प्रदर्शन के दौरान शांति बनाए रखी है और उम्मीद है कि आगे भी किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा नहीं होगी. आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाना जरूरी है और किसी भी तरह की गलत घटना पूरे मामले को प्रभावित कर सकती है.”

इससे पहले भी पीयूष मिश्रा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कहा था, ”social media पर छात्रों के इंटरव्यू देखने के बाद उनकी स्थिति ने मुझे प्रभावित किया. छात्रों की आंखों में दर्द और परेशानी देखकर मैंने रांची आने का फैसला किया. मेरा यहां आने के पीछे कोई Political एजेंडा नहीं है और मैं युवाओं के साथ खड़े होने के लिए आया हूं.”

धरनास्थल पर पीयूष मिश्रा ने छात्रों के बीच अपनी फिल्म ‘गुलाल’ का चर्चित गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ भी गाया. उनके गाना शुरू करते ही प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने भी उनके साथ सुर मिलाया. इससे प्रदर्शन स्थल पर माहौल जोश और उत्साह से भर गया.

दरअसल, Jharkhand में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र संगठनों का आंदोलन कई दिनों से चल रहा है. प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि भर्ती परीक्षाओं के आयोजन में लगातार देरी होती है और कई परीक्षाओं में पेपर लीक या अन्य गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आती रही हैं. छात्र 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

प्रदर्शनकारी 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने, कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और भर्ती परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं. कुछ संगठनों की ओर से पूरे मामले की जांच सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग भी की गई है.

Government और छात्र संगठनों के बीच इस दौरान कई दौर की बातचीत हो चुकी है. Saturday को भी Government की पांच सदस्यीय समिति ने अलग-अलग छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी. Government की ओर से कहा गया है कि छात्रों और अन्य संबंधित पक्षों के सुझाव लिए जा रहे हैं और उनके आधार पर आगे की नीति तैयार करने की कोशिश की जाएगी. हालांकि, अभी तक सभी मांगों पर सहमति नहीं बन पाई है.

पीके/पीएम

Leave a Comment