कैप्टन स्मित के ‘असाधारण साहस’ की प्रशंसा करते हुए विदेशी राजनयिक बोले, ‘दुनिया को आप पर गर्व’

New Delhi, 1 अक्टूबर . India में कई विदेशी राजदूतों और राजनयिक मिशनों ने Thursday को कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सराहा. उनके असाधारण साहस की वजह से Wednesday को हवा में एक बड़ी दुर्घटना टल गई और सौ से ज्यादा लोगों की जान बच गई.

फ्लाईDubai की फ्लाइट एफजेड1073 पर मंडरा रहे खतरे को टालने में कैप्टन मच्छार की भूमिका को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है.

घटना के दौरान, को-पायलट ने कैप्टन मच्छार पर जानलेवा हमला किया था जिससे विमान नीचे गिरने लगा था. भारतीय पायलट ने हमलावर का बहादुरी से सामना किया और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. जिसके बाद यात्री मदद के लिए दौड़े, कॉकपिट में घुसे और हमलावर को काबू में किया.

हमलावर के काबू में आने के बाद, गंभीर रूप से घायल भारतीय पायलट की हालत को स्थिर किया गया, जब तक कि विमान ने सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग नहीं की.

India में श्रीलंका की हाई कमिश्नर महिशिनी कोलोन ने भी यात्रियों और क्रू की जान बचाने में भारतीय पायलट के “असाधारण साहस” और “सूझबूझ” की तारीफ की.

कोलोन ने एक्स पर लिखा, “गंभीर खतरे के समय असाधारण साहस और सूझबूझ दिखाने के लिए कैप्टन स्मित मच्छार को सलाम. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने अपनी देखरेख में मौजूद लोगों की जान बचाने के लिए अद्भुत संयम और दृढ़ संकल्प के साथ काम किया. उनके साहस और बीच-बचाव करने वाले यात्रियों और क्रू की बहादुरी ने एक भयानक त्रासदी को टालने में मदद की. उनके पूरी तरह और जल्द ठीक होने की कामना करती हूं.”

भारतीय पायलट को “असली हीरो” बताते हुए, संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने एक्स पोस्ट में लिखा, “कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं, जो भारतीय पायलट बहादुरी से लोगों की जान बचाने के लिए लड़े, तब भी जब उन पर हमला होता रहा और वे बुरी तरह घायल हो गए थे. कैप्टन मच्छार, आप एक असली हीरो हैं. इजरायलवासी आपके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं.”

इससे पहले, भारतीय पायलट की तारीफ करते हुए, India में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कॉसिनो ने एक्स पर लिखा, “कैप्टन स्मित India के साहस और कर्तव्य की भावना का प्रतीक हैं. थके हुए और बेहोश होने की कगार पर होने के बावजूद, उन्होंने दर्जनों बेगुनाह लोगों की जान बचाई और हीरो बन गए. उनके साहस और मिसाल को हमेशा याद रखा जाएगा. दुनिया को आप पर गर्व है.”

India में इजरायली दूतावास ने भी कैप्टन का आभार व्यक्त किया और उनकी बहादुरी तथा कई लोगों की जान बचाने में उनकी भूमिका की तारीफ की, जिनमें फ्लाइट में सवार इजरायली यात्री भी शामिल थे.

दूतावास ने एक्स पोस्ट में कहा, “हिम्मत की कोई सीमा नहीं होती. मुश्किल घड़ी में कैप्टन स्मित और दूसरों की बहादुरी हमें हमारे लोगों के बीच के गहरे रिश्ते की याद दिलाती है – यह रिश्ता हिम्मत, एकजुटता और इंसानियत की ताकत में साझे भरोसे पर बना है. हम कैप्टन मच्छार का उनकी हिम्मत और इजरायली लोगों की जान बचाने में मदद करने के लिए शुक्रिया अदा करते हैं.”

इसमें आगे लिखा गया, “उनकी बहादुरी इस बात की याद दिलाती है कि भारत-इजरायल की दोस्ती सिर्फ देशों के बीच नहीं, बल्कि उन लोगों के बीच है जो जरूरत के समय एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं. कैप्टन मच्छार के हम जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना करते हैं.”

–

केआर/

Leave a Comment