
New Delhi, 6 मार्च . केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Friday को कनाडा के सस्केचेवान राज्य के प्रीमियर स्कॉट मो और कनाडा के पूर्व Prime Minister स्टीफन हार्पर से मुलाकात की और इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई.
Union Minister गोयल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर की एक पोस्ट में लिखा कि कनाडा के सस्केचेवान राज्य के प्रीमियर स्कॉट मो, कनाडा के पूर्व Prime Minister श्री स्टीफन हार्पर और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल के साथ एक सार्थक बैठक हुई.
पोस्ट में आगे लिखा कि चर्चा का मुख्य विषय आर्थिक संबंधों को मजबूत करना, सहयोग के नए रास्ते तलाशना और India और कनाडा के बीच चल रही व्यापारिक वार्ताओं को आगे बढ़ाना था. हमने निरंतर संवाद और द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया.
इसके अतिरिक्त, हाल ही में India और कनाडा के बीच 2.6 अरब डॉलर का लंबी अवधि का यूरेनियम आपूर्ति का समझौता हुआ है. जानकार इसे दोनों देशों के संबंधों में एक अहम कदम मान रहे हैं.
वैश्विक विश्लेषकों का मानना है कि यह समझौता India के उस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को मजबूत करेगा, जिसके तहत देश 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करना चाहता है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, India में घरेलू स्तर पर यूरेनियम उत्पादन भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा. ऐसे में लंबे समय के लिए यूरेनियम आयात की व्यवस्था करना जरूरी हो जाता है.
रिपोर्ट में विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया है कि India में यूरेनियम का घरेलू उत्पादन कुल मांग से काफी कम रहने की संभावना है. इसका मतलब है कि मौजूदा और भविष्य के परमाणु रिएक्टरों को चलाने के लिए India को आयात पर निर्भर रहना पड़ेगा. इसी कारण कनाडा के साथ दीर्घकालिक सप्लाई समझौता रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
–
एबीएस/