‘मिशन कायाकल्प’ के तहत बदली जा रही हैं दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तस्वीर: सीएम रेखा गुप्ता

New Delhi, 5 जुलाई . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Sunday को कहा कि राजधानी के Governmentी स्कूलों को सुरक्षित, स्वच्छ, आधुनिक और प्रेरणादायक शिक्षण केंद्रों में बदलने के उद्देश्य से ‘मिशन कायाकल्प’ शुरू किया गया है.

Chief Minister ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत राजधानी के विभिन्न जिलों के चयनित Governmentी स्कूलों में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे के विकास का कार्य किया जा रहा है, ताकि स्कूलों की आधारभूत सुविधाएं मजबूत हों और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके.

उन्होंने कहा कि ‘मिशन कायाकल्प’ को जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत सहयोग करने वाले संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, बाजार संघों और स्थानीय समुदायों के सहयोग से लागू किया जा रहा है.

रेखा गुप्ता ने कहा कि Governmentी संसाधनों के साथ-साथ जनभागीदारी के कारण स्कूलों में तेजी से सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं. यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में सामुदायिक सहभागिता का एक प्रभावी उदाहरण बन रही है.

Chief Minister ने स्पष्ट किया कि ‘मिशन कायाकल्प’ केवल रंगाई-पुताई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह Governmentी स्कूलों के समग्र कायाकल्प का व्यापक अभियान है.

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत स्कूल भवनों की मरम्मत, दीवारों की पेंटिंग और सफेदी, जर्जर शौचालयों का नवीनीकरण, स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ प्लांट और वाटर कूलर की स्थापना, विज्ञान प्रयोगशालाओं का आधुनिकीकरण, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सुविधाओं का विकास, स्कूल परिसरों का सौंदर्यीकरण, हरियाली बढ़ाने और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण तैयार करने जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है.

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘मिशन कायाकल्प’ के तहत किए जा रहे कार्यों से कई Governmentी स्कूलों की तस्वीर पहले ही बदल चुकी है. जहां पहले जर्जर भवन, टूटी-फूटी दीवारें, पुराने शौचालय और सीमित सुविधाएं थीं, वहां अब स्वच्छ, रंग-रोगन किए गए परिसर, बेहतर पेयजल व्यवस्था और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं प्रेरणादायक शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है.

Chief Minister ने कहा कि दिल्ली Government इसी प्रतिबद्धता के साथ Governmentी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी, ताकि राजधानी का हर Governmentी स्कूल उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण का आदर्श बन सके.

डीएससी

Leave a Comment