Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

बठिंडा में भाजपा नेता और डॉक्टर के क्लीनिक पर पेट्रोल बम से हमला

बठिंडा में भाजपा नेता और डॉक्टर के क्लीनिक पर पेट्रोल बम से हमला

बठिंडा, 23 जून . पंजाब के Chief Minister भगवंत सिंह मान के Wednesday को बठिंडा दौरे से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर भाजपा नेता और डॉक्टर तरसेम गर्ग के क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंका. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई और शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए.

शुरुआती खबरों के मुताबिक, दो नकाबपोश लोग डॉ. तरसेम गर्ग के हैनेमैन क्लीनिक के बाहर पहुंचे. उनमें से एक ने कथित तौर पर पेट्रोल से भरी बोतल में आग लगाई जबकि दूसरे ने घटना को मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया. इसके बाद जलती हुई बोतल क्लीनिक के अंदर फेंक दी गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई. स्टाफ के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए.

डॉ. तरसेम गर्ग ने कहा कि उनकी किसी से कोई निजी दुश्मनी नहीं है और उन्हें कभी कोई धमकी भी नहीं मिली. उन्होंने घटना पर हैरानी जताई और Police अधिकारियों से दोषियों की पहचान करने की अपील की.

गौरतलब है कि डॉ. तरसेम गर्ग पहले आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े थे और पंजाब ट्रेड विंग के सचिव के तौर पर काम कर चुके थे. हालांकि, बठिंडा नगर निगम चुनाव से पहले उन्होंने आप छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. उनका क्लीनिक एक प्रमुख आरएसएस कार्यालय के ठीक सामने स्थित है.

हमले के बाद Police के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. इस घटना ने बठिंडा में सुरक्षा व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान खींचा है, खासकर इसलिए क्योंकि Wednesday को Chief Minister का दौरा तय है.

एसपी सिटी नरेंद्र सिंह ने पुष्टि की कि हमले में दो अज्ञात लोग शामिल थे. उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए कई Police टीमें तैनात की गई हैं और इलाके के cctv फुटेज का इस्तेमाल करके आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिशें की जा रही हैं. गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब भाजपा कार्यालय के सामने बम से हुए हमले हुए थे. इस हमले को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच जमकर सियासत हुई थी.

–

ओपी/पीएम

Share