पंजाब की जनता भाजपा को दे एक मौका, हम लाएंगे असली बदलाव : अमित शाह

मोगा, 14 मार्च . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Saturday को पंजाब पहुंचे, जहां उन्होंने मोगा जिले में आयोजित ‘बदलाव रैली’ को संबोधित किया. उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी Government पर निशाना साधते हुए कहा कि एक बार पंजाब में भाजपा को मौका मिलना चाहिए.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, अकाली और आम आदमी पार्टी को कई मौके दिए गए और भाजपा को एक मौका दीजिए और वह पंजाब में बदलाव लाएगी.

गृह मंत्री ने कहा कि लोग आम आदमी Government के भ्रष्टाचार और कुशासन से तंग आ चुके हैं और बदलाव चाहते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में Odisha, असम, मणिपुर, त्रिपुरा और उत्तराखंड की तर्ज पर Government बनाएगी.

उन्होंने कहा, अब पंजाब की बारी है. आम आदमी पार्टी बदलाव का वादा करके सत्ता में आई थी, लेकिन मैं आम आदमी पार्टी के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि आपके Chief Minister क्या कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल को देशभर में जहां भी जाना होता है, वे पंजाब Government के खर्चे पर हवाई जहाज से यात्रा करते हैं जबकि यहां के Chief Minister ने इसके अलावा कुछ नहीं किया है.

शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 25 लाख नौकरियों, नशामुक्त पंजाब और सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का वादा किया था लेकिन वह सभी वादों पर खरी नहीं उतरी.

उन्होंने कहा, “यह झूठे वादों की Government है, जो भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और घोटालों में लिप्त है. यह पंजाब का कभी भला नहीं कर सकती.”

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब Government अरविंद केजरीवाल के लिए एक “एटीएम” बनकर रह गई है. उन्होंने कहा, “अगर कोई नशीले पदार्थों के व्यापार को रोक सकता है, तो वह सिर्फ भाजपा ही है.”

अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत धार्मिक और देशभक्तिपूर्ण नारों से करते हुए शाह ने नौवें सिख गुरु तेग बहादुर को उनकी शहादत की 350वीं वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा पंजाब की जनता को “छोटे भाई” मानकर उनसे आशीर्वाद मांगती है.

शाह ने कहा कि भाजपा 2027 के चुनाव में लड़कर Government बनाएगी और उन्होंने माताओं, बहनों व बुजुर्गों से पार्टी को मजबूत करने की अपील की.

उन्होंने कहा, “अगर कोई पंजाब को नशे से मुक्त कर सकता है और युवाओं को रोजगार प्रदान कर सकता है, तो वह केवल Prime Minister Narendra Modi और भाजपा ही है.”

एसएके/पीएम

Leave a Comment