
New Delhi, 17 मई . Prime Minister Narendra Modi ने नीदरलैंड्स की राजधानी हेग में भारत-नीदरलैंड्स सीईओ राउंडटेबल में हिस्सा लिया. इस बैठक में दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी, निवेश, सेमीकंडक्टर, शिपिंग, लॉजिस्टिक्स, ग्रीन एनर्जी और हाई-एंड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई. राउंडटेबल में नीदरलैंड्स की प्रमुख कंपनियों के सीईओ ने India में पिछले 10-12 वर्षों में आए बदलावों की सराहना की और Prime Minister मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की.
रॉयल वोपाक के सीईओ डिक रिचेल ने कहा कि उनकी कंपनी एगिस लॉजिस्टिक्स के साथ संयुक्त उद्यम के जरिए India में लंबे समय से मौजूद है. उन्होंने India में आए बदलावों की सराहना करते हुए भविष्य में और निवेश बढ़ाने की उम्मीद जताई.
वीएनओ एससीडब्ल्यू के अध्यक्ष कोएन वैन ओस्ट्रोम ने Prime Minister मोदी के मजबूत नेतृत्व की तारीफ की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी डच कंपनियों की समझ रखते हैं और वैश्विक साझेदारियों के जरिए India में निवेश बढ़ाने के प्रति उत्सुक हैं.
एपीएम टर्मिनल्स के सीईओ कीथ स्वेंडसेन ने कहा, “India की महत्वाकांक्षा और आर्थिक प्रगति सुनकर अच्छा लगा. ईयू के साथ व्यापार समझौता दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेगा. हम परिवहन, जहाज निर्माण, कंटेनर उत्पादन और युवाओं के प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में ठोस प्रगति कर रहे हैं.”
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप पर हस्ताक्षर के बाद क्रिस्टोफ फौक्वेट ने कहा, “यह Prime Minister मोदी की सेमीकंडक्टर उद्योग स्थापित करने की महत्वाकांक्षा का नतीजा है. India में यह उद्योग आत्मनिर्भरता और समृद्धि के लिए बेहद जरूरी है.”
बौदेविज्न सीमन्स के सीईओ ने Prime Minister मोदी की ऊर्जा और दृढ़ संकल्प की तारीफ करते हुए कहा, “उन्होंने जो कहा कि सबसे अच्छा समय अभी आना बाकी है, उससे मैं पूरी तरह सहमत हूं. ईयू-India व्यापार समझौते और नीदरलैंड्स के साथ विशेष संबंधों के आधार पर हमारे पास विशाल अवसर हैं.”
रोटरडम पोर्ट के सीईओ ने कहा कि जहाज बंदरगाह में सुरक्षित रहने के लिए नहीं बने हैं, वे व्यापार के लिए बने हैं. उन्होंने India में नए बुनियादी ढांचे पर हो रहे निवेश का स्वागत किया.
Prime Minister मोदी ने बैठक में कहा कि भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) India और नीदरलैंड्स के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच संबंधों को नई गति प्रदान करेगा. उन्होंने सेमीकंडक्टर, समुद्री क्षेत्र, जल प्रबंधन, एग्रीटेक, हाई-एंड मैन्युफैक्चरिंग और एडवांस्ड लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बैठक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “नए अवसरों के द्वार खुल रहे हैं. Prime Minister मोदी ने ऊर्जा, सस्टेनेबिलिटी और टेक्नोलॉजी समेत विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख डच कंपनियों के सीईओ के साथ विस्तृत चर्चा की.”
–
एससीएच/डीकेपी