देश को मजबूत बनाने के लिए सभी धर्मों के लोगों को एकजुट होना चाहिए: अब्दुल बारी सिद्दीकी

Patna, 5 जुलाई . राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने Sunday को पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, अयोध्या राम मंदिर प्रकरण और देश की मौजूदा Political परिस्थितियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि देश को मजबूत बनाने के लिए सभी समुदायों को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है.

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने लालू प्रसाद यादव द्वारा बिहार Government की ओर से उपलब्ध कराई गई सुरक्षा लेने से इनकार करने के फैसले का समर्थन किया. सिद्दीकी ने कहा, “उनके नेता की सुरक्षा के लिए पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक ही काफी हैं. लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा के लिए सैकड़ों लोग मौजूद हैं. जब Government किसी व्यक्ति को निशाना बनाने और उसका अपमान करने की कोशिश करती है, तब ऐसे माहौल में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह फैसला बिल्कुल उचित है.”

अयोध्या राम मंदिर प्रकरण पर कुछ संतों द्वारा हिंदुओं से एकजुट होने की अपील किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, “केवल एक समुदाय नहीं, बल्कि पूरे देश के नागरिकों को एकजुट होना चाहिए. India हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और अन्य सभी समुदायों का देश है. समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए सभी नागरिकों को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए.”

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सिद्दीकी ने कहा, “Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव मजबूत स्थिति में हैं. यदि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की गई तो विपक्ष इसका मजबूती से मुकाबला करेगा. उत्तर प्रदेश की परिस्थितियां अलग हैं. जनता सब कुछ देख रही है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रक्षा के लिए विपक्ष पूरी तरह तैयार है.”

कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल द्वारा राम मंदिर प्रकरण की Supreme Court की निगरानी में जांच कराने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए सिद्दीकी ने केंद्र Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Government महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता के मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है.

उन्होंने कहा, “सत्ताधारी दल के पास जनता के वास्तविक मुद्दों पर बात करने के लिए कुछ नहीं बचा है. वे केवल उन्माद, घृणा और द्वेष की राजनीति कर रहे हैं. करोड़ों लोगों की आस्था भगवान राम से जुड़ी है. यदि भगवान राम के आदर्शों और मर्यादा को अपने आचरण में उतारने का प्रयास किया जाता, तो देश के लिए बेहतर संदेश जाता.”

राजद की Political भूमिका का उल्लेख करते हुए अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा, “उनकी पार्टी ने सत्ता और विपक्ष, दोनों की जिम्मेदारियां निभाई हैं. हमारे नेताओं ने हमें संघर्ष, आंदोलन और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना सिखाया है. लोकतंत्र में कभी कोई सत्ता में होता है तो कभी विपक्ष में, लेकिन Political मर्यादा और संवैधानिक मूल्यों का पालन हर परिस्थिति में होना चाहिए. राजद उसी भावना के साथ अपनी भूमिका निभा रही है.”

एससीएच/वीसी

Leave a Comment