पीएम मोदी के असम आगमन पर लोगों ने जताई खुशी, बोले-प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति

दिसपुर, 20 दिसंबर . Prime Minister Narendra Modi के असम आगमन पर वहां के स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि Prime Minister हमारे बीच आ रहे हैं, हमें इस बात की खुशी है. Prime Minister लगातार देश-प्रदेश में विकास से संबंधित काम कर रहे हैं, जिसे लेकर हम उनका अपनी तरफ से आभार प्रकट करते हैं.

स्थानीय निवासी प्रेम कुमार सेट्टी ने समाचार एजेंसी से बातचीत में Prime Minister Narendra Modi के असम आगमन पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी का हमारे बीच में आना शुभ संकेत है. उनके आगमन से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी.

सेट्टी ने विकसित भारत-जी राम जी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि पहले इसका नाम मनरेगा था. इसके बाद इसका नाम बदल दिया गया. अब इसका नाम विकसित India जी राम जी कर दिया गया है. पहले इस योजना में सिर्फ 100 दिनों का रोजगार देने का प्रावधान था, लेकिन अब इसके दिनों में इजाफा करके इसे 125 दिनों तक कर दिया गया है. इससे स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में श्रमिकों को इससे ज्यादा रोजगार मिलेगा. इस दिशा में कदम बढ़ाने वाले लोगों के प्रति हम अपनी तरफ से आभार प्रकट करते हैं.

वंदना ने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि Prime Minister Narendra Modi हमारे बीच में आ रहे हैं. उन्होंने हमेशा से ही देशहित में कदम उठाया है. विकसित India जी राम जी योजना Government लेकर आई. इससे हम जैसे श्रमिकों को रोजगार मिलने की संभावना प्रबल हुई. इसके लिए मैं केंद्र Government का अपनी तरफ से दिल से धन्यवाद करना चाहूंगी.

पूर्णिमा दास ने कहा कि मैं मोदी Government का धन्यवाद करना चाहूंगी कि उन्होंने मनरेगा योजना का नाम बदलकर विकसित India जी राम जी योजना कर दिया है. रोजगार के लिए 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन करने के प्रावधान से हम जैसे लोगों को बहुत फायदा मिलेगा.

एक अन्य महिला ने भी Prime Minister Narendra Modi का आगमन पर खुशी जाहिर किया. उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि हमारे यहां पर नया टर्मिनल शुरू होने वाला है. हमें पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में भी यहां पर भाजपा की Government रहने वाली है, क्योंकि यह Government लगातार लोगों के हितों और विकास के लिए काम कर रही है. भाजपा के शासनकाल में पूर्वोत्तर India के विकास को एक नई गति मिली है. हमें पूरा भरोसा है कि अगर भाजपा सत्ता में रहेगी, तो इससे हमें व्यापक स्तर पर फायदा पहुंचेगा.

एसएचके/वीसी

Leave a Comment