
नोएडा, 20 दिसंबर . गौतमबुद्धनगर में बढ़ती ठंड के बीच Police कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने एक सराहनीय, मानवीय और कल्याणकारी पहल की शुरुआत की है. सर्दी के मौसम में खुले में और कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे Policeकर्मियों को राहत देने के उद्देश्य से उन्होंने निर्देश दिए हैं कि एक्सप्रेस-वे, प्रमुख चौराहों, ट्रैफिक पॉइंट्स और सुनसान इलाकों में तैनात Policeकर्मियों को ड्यूटी स्थल पर ही प्रतिदिन गर्म चाय उपलब्ध कराई जाए.
Police कमिश्नर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार यह व्यवस्था रोजाना कम से कम दो बार या आवश्यकतानुसार उससे अधिक बार सुनिश्चित की जाएगी. विशेष रूप से उन ड्यूटी स्थलों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां आसपास चाय की दुकानें दूर स्थित हैं या उपलब्ध नहीं हैं.
इससे सर्द मौसम में ड्यूटी पर तैनात Policeकर्मियों को ठंड से राहत मिलेगी और वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी सतर्कता, ऊर्जा और सुरक्षा के साथ कर सकेंगे. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि Policeकर्मी विषम परिस्थितियों में भी जनता की सुरक्षा के लिए दिन-रात ड्यूटी करते हैं. ऐसे में उनका स्वास्थ्य और मनोबल बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. सर्दी के मौसम में लंबे समय तक खुले में खड़े रहकर ड्यूटी करना चुनौतीपूर्ण होता है, इसलिए यह पहल Policeकर्मियों के लिए संबल का कार्य करेगी.
इसके साथ ही Police कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी पर तैनात Policeकर्मियों को सर्दी से बचाव से संबंधित आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी जाए. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जल्द ही कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में नियुक्त सभी Policeकर्मियों को सर्दी से बचाव के लिए जरूरी संसाधन जैसे गर्म कपड़े, दस्ताने और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी.
Police कमिश्नर ने सभी Policeकर्मियों से अपील की है कि वे ठंड के मौसम में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं. उन्होंने कहा कि स्वस्थ Policeकर्मी ही बेहतर तरीके से कानून व्यवस्था बनाए रख सकते हैं. सर्दी के इस मौसम में Policeकर्मियों के लिए गर्म चाय जैसी छोटी लेकिन महत्वपूर्ण सुविधा उनके मनोबल को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी.
–
पीकेटी/एएस