
Patna, 20 दिसंबर . हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और Union Minister जीतन राम मांझी ने Saturday को अपने एक वायरल वीडियो को लेकर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ री-काउंटिंग के बारे में बात की थी.
Patna में मीडिया से बातचीत करते हुए Union Minister जीतन राम मांझी ने कहा कि वीडियो को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है और उनके बयान का अर्थ तोड़-मरोड़कर जनता के सामने रखा गया है. उन्होंने साफ कहा कि वे केवल चुनाव प्रक्रिया के दौरान री-काउंटिंग की बात कर रहे थे, न कि किसी प्रकार की चुनावी हेराफेरी की.
मांझी ने उदाहरण के तौर पर 2020 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उनके प्रत्याशी लगभग 2700 वोटों से चुनाव हार गए थे. इसके बाद नियम के मुताबिक उन्होंने अधिकारियों से री-काउंटिंग की मांग की थी, जिसे अधिकारियों ने मान लिया और नतीजा उनके पक्ष में आया था.
अपने बयान को स्पष्ट करते हुए मांझी ने 2025 के विधानसभा चुनाव का भी जिक्र किया. कई सीटों पर इस चुनाव में भी ऐसा हुआ है. री-काउंटिंग एक कानून सम्मत प्रक्रिया है. इस चुनाव में जिस वायरल वीडियो की चर्चा हो रही है, उसमें वे चुनाव के मतगणना में हार की आशंका के बाद वहां से चले गए, जबकि उन्हें री-काउंटिंग की मांग करनी चाहिए थी. इसी संदर्भ में उन्होंने कहा था कि 2020 में री-काउंटिंग की मांग की गई थी, इसलिए तब जीत मिली थी. जब मतगणना के दौरान वोटों का अंतर कम हो और स्थिति संदिग्ध लगे, तो प्रत्याशी को री-काउंटिंग की मांग करनी चाहिए.
उल्लेखनीय है कि Union Minister जीतन राम मांझी के खिलाफ राजद ने आरोप लगाया है कि चुनाव नतीजों में हेराफेरी हुई है. राजद ने अपने आधिकारिक social media हैंडल से वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि मांझी खुले मंच से यह स्वीकार कर रहे हैं कि 2020 के चुनाव में गया जिले की टिकारी विधानसभा सीट पर तत्कालीन डीएम की मदद से नतीजों में बदलाव कराया गया था. Union Minister जीतन राम मांझी इस बार 2025 चुनाव में टिकारी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हारने और पिछला कारनामा न दोहरा पाने पर अफसोस जता रहे हैं.
–
एमएनपी/एएस