‘जनता ने बदलाव चुना’, पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मैथिली ठाकुर का बयान

Patna, 4 मई . पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी निर्णायक जीत की ओर अग्रसर है, जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बीच भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने पार्टी की जीत की बधाई दी.

मैथिली ठाकुर ने से बात करते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल में भाजपा को बहुत प्यार मिला है. लोगों ने पार्टी पर विश्वास जताया है. जब हम कैंपेन के लिए गए थे, तो हमें साफ-साफ दिख रहा था कि लोग बदलाव चाहते हैं. यह बहुत बड़ी और ऐतिहासिक जीत है. बंगाल की जनता क्या फैसला लेती है, यह बहुत जरूरी है. बहुत सारे फैक्टर हैं, जिन्हें लोगों ने देखा है. लोगों ने अपने आने वाली पीढ़ियों के बारे में सोचा होगा. लोग बंगाल में गुंडागर्दी और लूटपाट वाली Government नहीं चाहते थे. वे सुशासन की Government चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने पार्टी पर विश्वास जताया. मैं कार्यकर्ता होने के नाते उनका आभार व्यक्त करती हूं.”

मैथिली ठाकुर ने कहा, “हमारे सुप्रीम लीडर जो भी फैसले लेते हैं, कार्यकर्ता उसी विचार के साथ चलते हैं. पीएम मोदी और अमित शाह जब भी बोलते हैं, तो हम उन्हें ध्यान से सुनते हैं. पार्टी के फैसले बड़े नेता लेंगे, हम उनके साथ खड़े हैं.”

उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी द्वारा झालमुड़ी खाने वाले वीडियो पर कहा, “मैंने पीएम मोदी का व्यवहार देखा है. एक अवॉर्ड शो के दौरान मैंने उनसे बातचीत की, तो मुझे समझ में आ गया कि वह कितने सहज हैं. उनके अंदर एक बेहतर लीडर क्वालिटी है. उनकी सहजता के कारण लोग उनसे जुड़ना चाहते हैं.”

उन्होंने नितिन नवीन के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद बंगाल चुनाव जीत को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा, “पार्टी नियम को फॉलो करती है. सीनियर हमें बहुत सम्मान देते हैं. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद बिहार के रहने वाले हैं. वह बहुत ज्यादा सहज हैं. कोई कितना भी कुछ अचीव करके आया हो, लेकिन वह पार्टी के अंदर एक अनुशासन में रहता है.”

मैथिली ने असम में भाजपा की प्रचंड जीत की बधाई देते हुए कहा, “हमारे पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में खूब मेहनत करते हैं, और तब यह नतीजे आते हैं, तो हम गर्व महसूस करते हैं.”

एससीएच/एबीएम

Leave a Comment