जनता और मतदाता घुसपैठ और देश के संसाधनों के बंटवारे को स्वीकार नहीं करेंगे : दिलीप जायसवाल

Patna, 31 दिसंबर . बिहार Government के पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने Patna में कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने India की आर्थिक प्रगति, घुसपैठ, पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी के बयान, बंगला आवंटन विवाद, गिग वर्कर्स की हड़ताल और बिहार में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण जैसे विषयों पर Government का पक्ष सामने रखा.

India की आर्थिक स्थिति पर बोलते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने से कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश ने वैश्विक मंच पर अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है. पहले India दुनिया में नौवें या ग्यारहवें स्थान पर रहता था, लेकिन अब India चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. आने वाले दो वर्षों में India तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

घुसपैठ के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा, “देश की जनता और मतदाता कभी भी घुसपैठ और देश के संसाधनों के बंटवारे को स्वीकार नहीं करेंगे.”

उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश और अन्य देशों से लोग India में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे हैं और हमारे अधिकारों पर कब्जा कर रहे हैं.

पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपना मानसिक संतुलन खो चुकी हैं. जिस तरह से उन्होंने घुसपैठियों का समर्थन किया और उन्हें बचाने की कोशिश की है, उसे बंगाल की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी.

राजद की ओर से बंगला आवंटन को लेकर लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि बिहार में जिनके पास भी अतिरिक्त Governmentी बंगला आवंटित है, उसका किराया Government के नियमों के अनुसार Governmentी खजाने में जमा कराया जाता है. यह किराया बाजार दर पर तय होता है और पूरी प्रक्रिया नियमों के तहत होती है.

देशभर में डिलीवरी और ई-कॉमर्स कंपनियों से जुड़े हजारों गिग वर्कर्स द्वारा घोषित हड़ताल पर उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ का मंत्र दिया है. आज देश में बना सामान घर-घर तक पहुंच रहा है. अगर इन कंपनियों को किसी तरह की समस्या है, तो उन्हें खुद इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.

बिहार में रेलवे ओवरब्रिज को लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा कि राज्य में जहां-जहां रेलवे क्रॉसिंग है, वहां ट्रेन गुजरने के दौरान लंबा जाम लग जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है. इस समस्या से निजात पाने के लिए रेलवे विभाग और बिहार Government के बीच सहमति बनी है कि राज्य में 55 नए आरओबी बनाए जाएंगे. इससे ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक खत्म होगी.

वीकेयू/एबीएम

Leave a Comment