‘मैं स्वस्थ हो रहा हूं’, सर्जरी के बाद बोले पवन कल्याण, सभी का जताया आभार

हैदराबाद, 19 अप्रैल . आंध्र प्रदेश के उपChief Minister पवन कल्याण की Saturday को सर्जरी हुई. उन्होंने अपने शुभचिंतकों, केंद्रीय और राज्य मंत्रियों समेत विभिन्न Political दलों के नेताओं और Actorओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी.

Actor से राजनेता बने पवन कल्याण ने नेताओं के ‘एक्स’ पोस्ट का जवाब देते हुए उनका धन्यवाद किया और बताया कि उनकी तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है.

बताया जा रहा है कि उन्होंने हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में साइनस से जुड़ी सर्जरी कराई है.

पवन कल्याण के बड़े भाई और मेगास्टार के. चिरंजीवी ने उनकी सेहत को लेकर कहा कि सर्जरी सफल रही है और डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें सामान्य दिनचर्या में लौटने में करीब एक हफ्ता लग सकता है. उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने जल्द ठीक होने की कामना की थी.

इस पर जवाब देते हुए पवन कल्याण ने अपने भाई को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके आशीर्वाद से वे जल्द ठीक होकर समाज सेवा में लौटेंगे.

उनके एक और भाई और जनसेना पार्टी के नेता नागा बाबू ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि कुछ दिन आराम के बाद वे पहले से ज्यादा ऊर्जा के साथ वापस आएंगे.

टॉलीवुड के कई बड़े सितारे जैसे जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन, और साई धर्म तेज ने भी उनके जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दीं.

पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू, Governor एस. अब्दुल नजीर और अन्य नेताओं का भी धन्यवाद किया.

पूर्व Chief Minister और वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की, जिस पर पवन कल्याण ने आभार जताते हुए कहा कि वे लगातार बेहतर हो रहे हैं.

इसके अलावा केंद्रीय और राज्य के कई मंत्रियों और नेताओं ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

Prime Minister Narendra Modi ने पवन कल्याण से बात कर अपडेट लिया था और social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि मैंने आंध्र प्रदेश के उपChief Minister पवन कल्याण से बात की और उनका हालचाल पूछा. वे अदम्य साहस और वीरता के धनी व्यक्ति हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि पवन कल्याण बहुत जल्द स्वस्थ हो जाएंगे. मैं उनके पूर्ण स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment