
Patna, 19 अप्रैल . बिहार की राजधानी Patna के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने Sunday को एक आभूषण की दुकान को निशाना बनाया और हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. बदमाशों की गिरफ्तारी और घटना की जांच के लिए Police की विशेष जांच टीम का गठन किया गया है.
बताया जाता है कि आभूषण दुकान में दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर पांच लोग पहुंचे और हथियार का डर दिखाकर घटना को अंजाम दिया. ये सभी अपराधी अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहने हुए थे.
जानकारी के मुताबिक, Sunday दोपहर हुई इस वारदात में सभी अपराधी दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे. तीन बदमाश दुकान के अंदर घुसे, जबकि दो बाहर निगरानी करते रहे. दुकान में घुसते ही अपराधियों ने हथियार निकाल लिए और सबको एक कोने में बिठा दिया.
बताया गया कि उस समय दो से तीन ग्राहक भी दुकान में मौजूद थे. घटना की सूचना प्राप्त होते ही Patna पूर्वी के नगर Police अधीक्षक परिचय कुमार के नेतृत्व में Police टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया.
दुकानदार के मुताबिक, लगभग 15 से 20 लाख रुपये मूल्य की करीब 100 ग्राम सोने की ज्वेलरी और 3 से 4 किलोग्राम चांदी की लूट की गई है. Police ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है.
Patna पूर्वी के नगर Police अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि Police घटना की जांच कर रही है. Police द्वारा आसपास लगे cctv फुटेज को खंगाला जा रहा है एवं तकनीकी अनुसंधान प्रारंभ कर दी गई है.
उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. अपराधियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है. इधर, दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद दुकानदारों में आक्रोश है.
–
एमएनपी/एएसएच