
अनकापल्ली, 23 जून . आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले की पारावाड़ा फार्मा सिटी स्थित दक्षिणा एनर्जी केमिकल फैक्ट्री में Tuesday सुबह हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया. इस दर्दनाक हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद राज्य Government ने तुरंत राहत और बचाव कार्यों की निगरानी शुरू कर दी है.
आंध्र प्रदेश के उपChief Minister पवन कल्याण ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने अनकापल्ली जिला कलेक्टर से फोन पर बात कर पूरी स्थिति की जानकारी ली. अधिकारियों ने उन्हें बताया कि Tuesday सुबह करीब 6 बजे हुए इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
पवन कल्याण ने अधिकारियों से आग पर नियंत्रण की स्थिति के बारे में जानकारी ली और औद्योगिक इकाइयों में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा करने को कहा. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विशाखापट्टनम के आसपास स्थित सभी औद्योगिक क्षेत्रों में तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराया जाए. साथ ही घायल श्रमिकों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य Government प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है.
वहीं राज्य की गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने भी इस हादसे पर गंभीर चिंता जताई. उन्होंने अनकापल्ली के जिला कलेक्टर और Police अधीक्षक (एसपी) से फोन पर बातचीत कर घटना और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली.
गृह मंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए Government हर आवश्यक कदम उठाएगी. साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इस दुखद हादसे से प्रभावित सभी परिवारों को राज्य Government की ओर से हरसंभव सहायता और सहयोग प्रदान किया जाएगा.
–
वीकेयू/एएस