पटना: सीएम नीतीश कुमार ने सुशील मोदी की जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

Patna, 5 जनवरी . बिहार में Monday को पूर्व उप Chief Minister और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. सुशील कुमार मोदी की जयंती पर Chief Minister नीतीश कुमार Patna के राजेंद्र नगर पहुंचे. सीएम ने सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क में स्थापित सुशील कुमार मोदी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया.

Chief Minister नीतीश कुमार ने सुशील मोदी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि सुशील मोदी ने बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई और सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और सादगी की मिसाल पेश की.

उन्होंने बिहार की राजनीति को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई. उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और जनसेवा का प्रतीक रहा है, जिसे आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगी. उन्होंने कहा कि स्मृति पार्क उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का एक प्रयास है. यह पार्क आम लोगों को सुशील मोदी के जीवन और कार्यों से प्रेरणा देता रहेगा. उद्घाटन समारोह में बिहार के उपChief Minister सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी समेत नीतीश कुमार कैबिनेट के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और गण्यमान लोग उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के दौरान सुशील कुमार मोदी के सार्वजनिक जीवन, उनके योगदान और बिहार के विकास में उनकी भूमिका को याद किया गया.

इधर, राजधानी Patna के एसके मेमोरियल हॉल में स्व. सुशील मोदी की जयंती समारोह मनाया गया. इस अवसर पर Chief Minister नीतीश कुमार ने सुशील मोदी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.

कार्यक्रम के दौरान सुशील मोदी के योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया. Chief Minister ने भी उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. समारोह में उपChief Minister सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार Government के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और उनके समर्थक मौजूद रहे.

एमएनपी/वीसी

Leave a Comment